IPO लाएगी ShareChat की पैरेंट कंपनी! 150 मिलियन यूजर्स और बढ़ते मुनाफे के दम पर ₹3800 करोड़ जुटाने का प्लान
ShareChat की पैरेंट कंपनी Mohalla Tech अगले साल IPO के जरिए 400 मिलियन डॉलर तक जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने अप्रैल 2026 से शुरू हुई तिमाही में पहली बार ऑपरेशनल प्रॉफिट हासिल किया है. ShareChat, Moj और QuickTV के जरिए कंपनी के पास करोड़ों यूजर्स हैं और माइक्रो-ड्रामा की बढ़ती लोकप्रियता उसके कारोबार को नई रफ्तार दे रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (ShareChat) का संचालन करने वाली कंपनी ‘मोहल्ला टेक’ (Mohalla Tech) ने एक शानदार टर्नअराउंड कहानी लिखी है. लगातार घाटे और लागत कटौती के दौर से उबरकर कंपनी अब न सिर्फ मुनाफे में आ गई है, बल्कि अगले साल शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी भी कर रही है. कंपनी अपने इस आईपीओ (IPO) के जरिए बाजार से करीब 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3,800 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रही है.
पहली तिमाही में पहली बार ऑपरेशनल प्रॉफिट
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) मनोहर चरण ने एक इंटरव्यू में बताया कि अप्रैल 2026 से शुरू हुए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने पहली बार ऑपरेशनल प्रॉफिट दर्ज किया है. उन्होंने कहा, “हमारी यूनिट इकोनॉमिक्स अब पॉजिटिव हो चुकी है. हमारा लक्ष्य अगले चार से पांच तिमाहियों के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होने का है.” हालांकि, आईपीओ की योजनाएं अभी फाइनल नहीं हैं और बाजार की स्थितियों के हिसाब से इनमें बदलाव हो सकता है.
माइक्रो-ड्रामा ऐप ‘QuickTV’ बना गेम चेंजर
शेयरचैट की इस जबरदस्त वापसी के पीछे शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म ‘मोज’ (Moj) के अलावा उसका सब्सक्रिप्शन-आधारित माइक्रो-ड्रामा ऐप ‘QuickTV’ है. 60-सेकंड से भी छोटे एपिसोड वाली ये धारावाहिक कहानियां इस समय भारत में डिजिटल मनोरंजन का सबसे तेजी से बढ़ता फॉर्मेट हैं. कंपनी के मुताबिक, उसके ऐप्स पर हर दिन 70 करोड़ से अधिक माइक्रो-ड्रामा एपिसोड देखे जा रहे हैं. QuickTV के पास फिलहाल 30 लाख (3 मिलियन) पेड सब्सक्राइबर्स हैं.
यह भी पढ़ें: IPO लाने का था प्लान अब $17 करोड़ कर्ज के दलदल में फंसी ‘उड़ान’, सिंगापुर कोर्ट में दिवालिया प्रक्रिया शुरू
फेसबुक-इंस्टाग्राम को टक्कर
लाइटस्पीड और टाइगर ग्लोबल जैसी दिग्गज कंपनियों के निवेश वाली शेयरचैट का सालाना रेवेन्यू 10 अरब रुपये (1,000 करोड़ रुपये से अधिक) को पार कर चुका है और इसकी सालाना ग्रोथ रेट 30% से ज्यादा है. फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी वैश्विक कंपनियों से कड़े मुकाबले के बावजूद शेयरचैट और मोज ने भारत के छोटे शहरों और कस्बों में मजबूत पकड़ बनाई है. क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराने की रणनीति के चलते इन दोनों प्लेटफॉर्म्स के पास करीब 15 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.
Latest Stories
IPO लाने का था प्लान अब $17 करोड़ कर्ज के दलदल में फंसी ‘उड़ान’, सिंगापुर कोर्ट में दिवालिया प्रक्रिया शुरू
400 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में यह कंपनी, SEBI के पास फाइल किया DRHP; जानें पूरी डिटेल
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी ला रही IPO, ₹430 करोड़ जुटाने की तैयारी; SEBI के पास दाखिल किया DRHP
