Kusumgar IPO पर टूट पड़े निवेशक! 6x सब्सक्रिप्शन, GMP ₹160 पर पहुंचा, ₹5,600 तक का लिस्टिंग गेन
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए फैब्रिक बनाने वाली कुसुमगर का आईपीओ निवेशकों के बीच चर्चा में है. इश्यू को अब तक 6.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में भी मजबूत प्रीमियम देखने को मिल रहा है. ऐसे में क्या यह आईपीओ लिस्टिंग पर शानदार मुनाफा दे सकता है? जानिए GMP, सब्सक्रिप्शन और कंपनी की पूरी कहानी.

Kusumgar IPO GMP Details : डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए फैब्रिक बनाने वाली कंपनी Kusumgar के IPO ने निवेशकों का जबरदस्त ध्यान खींचा है. इश्यू को अब तक 6.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में भी इसके शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इस इश्यू के जरिए कंपनी बाजार से 650 करोड़ रुपये जुटा रही है. ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह आईपीओ लिस्टिंग पर शानदार कमाई करा सकता है? आइए जानते हैं इश्यू का पूरा हाल, GMP क्या संकेत दे रहा है, किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला है और लिस्टिंग के दिन कितना मुनाफा हो सकता है.
Kusumgar IPO Details
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| आईपीओ तिथि (IPO Date) | 8 से 10 जुलाई, 2026 |
| लिस्टिंग तिथि (Listing Date) | बुधवार, 15 जुलाई, 2026 |
| अंकित मूल्य (Face Value) | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड (Price Band) | ₹398 से ₹419 |
| इश्यू प्राइस (Issue Price) | ₹419 प्रति शेयर |
| लॉट साइज (Lot Size) | 35 शेयर |
| बिक्री का प्रकार (Sale Type) | केवल OFS (ऑफर फॉर सेल) |
| इश्यू का प्रकार (Issue Type) | बुक बिल्डिंग आईपीओ (Bookbuilding IPO) |
| लिस्टिंग एक्सचेंज (Listing At) | BSE, NSE |
कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
दूसरे ही दिन इश्यू 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ चुका है.
| श्रेणी (Category) | सब्सक्रिप्शन (Subscribed) |
|---|---|
| QIB (एंकर को छोड़कर) | 0.52x |
| NII (गैर-संस्थागत निवेशक) | 15.22x |
| bNII (₹10 लाख से अधिक आवेदन) | 14.58x |
| sNII (₹10 लाख से कम आवेदन) | 16.50x |
| रिटेल निवेशक (Retail) | 5.88x |
| कर्मचारी (Employee) | 2.63x |
| कुल (Total) | 6.32x |
GMP का हाल क्या है?
9 जुलाई 2026 10:35AM पर उपलब्ध ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुसार, इस आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹419 प्रति शेयर है, जबकि GMP ₹160 चल रहा है. इसके आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग ₹579 प्रति शेयर हो सकती है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 38.19% अधिक है. आईपीओ को अब तक 6.32 गुना (6.32x) सब्सक्रिप्शन मिल चुका है, जिससे निवेशकों की अच्छी रुचि दिखाई देती है. यदि एक लॉट पर अनुमानित लिस्टिंग होती है, तो निवेशकों को लगभग ₹5,600 का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
क्या करती है कंपनी?
1990 में शुरू हुई कुसुमगर कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव, और आउटडोर और लाइफस्टाइल सेक्टर के लिए बुने हुए (woven), कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है. कंपनी गुजरात में छह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और उत्तर प्रदेश में एक फैब्रिकेशन यूनिट चलाती है, और इसके पास 1,000 से अधिक अलग-अलग तरह के स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (SKUs) का पोर्टफोलियो है.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.