₹14665 लगाकर हो सकती है ₹5810 की कमाई; 8 जुलाई को खुलेगा ₹650 करोड़ का IPO; निवेश के पहले जान लें पूरी डिटेल
इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली कंपनी Kusumgar का 650 करोड़ रुपये का IPO 8 जुलाई से 10 जुलाई तक खुला रहेगा. यह पूरी तरह ऑफर फोर सेल इश्यू है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये तय किया है. ग्रे मार्केट में शेयर 159 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है.

Kusumgar IPO: इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली कंपनी Kusumgar का IPO 8 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. यह पूरी तरह ऑफर फोर सेल IPO है जिसका साइज 650 करोड़ रुपये है. कंपनी इस इश्यू से कोई नया कैपिटल नहीं जुटाएगी. शेयरों का प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. ग्रे मार्केट में भी IPO को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
10 जुलाई तक खुला रहेगा IPO
Kusumgar का IPO 8 जुलाई को खुलेगा और 10 जुलाई को बंद होगा. यह पूरी तरह ऑफर फोर सेल इश्यू है. इसमें कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. इश्यू का कुल साइज 650 करोड़ रुपये है. कंपनी को इस इश्यू से कोई राशि नहीं मिलेगी क्योंकि यह नया शेयर जारी नहीं कर रही है.
निवेश के लिए कितने रुपये चाहिए
कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर रखा है. एक लाट में 35 शेयर होंगे. रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लाट के लिए 14665 रुपये का निवेश करना होगा. अधिकतम 13 लाट के लिए 190645 रुपये तक निवेश किया जा सकता है.
ग्रे मार्केट में दिख रहा अच्छा संकेत
ग्रे मार्केट में Kusumgar के शेयर का प्रीमियम 7 जुलाई को शाम 5 बजे तक 166 रुपये चल रहा है. इससे पहले यह 171 रुपये था. मौजूदा GMP के आधार पर शेयर की लिस्टिंग करीब 39.62 फीसदी प्रीमियम पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसका मतलब यह है अगर आप रिटेल निवेशक है और आप एक लॉट (35 शेयर) लेते हैं तो आपको ₹5810 का फायदा हो सकता है. हालांकि GMP केवल बाजार का संकेत होता है. इसमें समय के साथ बदलाव हो सकता है.
कब होगा अलाटमेंट
IPO बंद होने के बाद 13 जुलाई को शेयरों का अलाटमेंट किया जाएगा. सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 14 जुलाई को शेयर जमा होंगे. जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे उन्हें उसी दिन पैसा वापस कर दिया जाएगा. कंपनी के शेयर 15 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.
यह भी पढ़ें- ₹950 करोड़ का IPO लाएगी ये फिटनेस कंपनी, ऋतिक रोशन भी हैं शेयरहोल्डर, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
किस कारोबार में है कंपनी
Kusumgar इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली कंपनी है. इसके उत्पाद एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, आउटडोर और लाइफस्टाइल जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं. कंपनी बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक तैयार करती है. इसके ग्राहकों में कई औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.