Coal India की इस कंपनी की होगी शेयर बाजार में एंट्री… सरकार ने दे दी हरी झंडी, 25% हिस्सेदारी बिकेगी

देश की बड़ी कोयला कंपनी Mahanadi Coalfields Limited के IPO को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता साफ हो गया है. Mahanadi Coalfields, Coal India Limited की पूरी तरह स्वामित्व वाली कंपनी है और यह भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल है.

IPO Image Credit: Canva/ Money9

Mahanadi Coalfields IPO: सरकार ने देश की बड़ी कोयला कंपनी Mahanadi Coalfields Limited के IPO को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता साफ हो गया है. Mahanadi Coalfields, Coal India Limited की पूरी तरह स्वामित्व वाली कंपनी है और यह भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में शामिल है.

सरकार का यह कदम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है. खास बात यह है कि IPO के जरिए Coal India अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेगी. साथ ही कंपनी नए शेयर जारी करके भी फंड जुटा सकेगी. आने वाले समय में यह IPO निवेशकों के बीच चर्चा में रह सकता है.

क्या है सरकार की योजना

सरकारी जानकारी के मुताबिक DIPAM और कोयला मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा था. अब Alternative Mechanism यानी AM ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है. इसके तहत Coal India, MCL में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा Offer For Sale यानी OFS के जरिए बेचेगी. सरकार ने कहा है कि अलग-अलग चरणों में हिस्सेदारी बेची जा सकती है, लेकिन कुल मिलाकर Coal India की हिस्सेदारी में अधिकतम 25 फीसदी तक की कमी की जाएगी.

कंपनी भी जुटा सकेगी नया पैसा

  • IPO के दौरान Mahanadi Coalfields नए शेयर जारी करके भी पूंजी जुटा सकती है.
  • इसके अलावा भविष्य में कंपनी FPO, QIP या SEBI द्वारा मंजूर दूसरे तरीकों से भी फंड जुटाने की योजना बना सकती है.
  • Mahanadi Coalfields Limited मुख्य रूप से ओडिशा में काम करती है और यह देश की बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में गिनी जाती है.
  • कंपनी का कारोबार बिजली उत्पादन और इंडस्ट्री के लिए कोयले की सप्लाई से जुड़ा हुआ है.

पहले भी आ चुका है Coal India की कंपनी का IPO

हाल ही में Coal India की एक और कंपनी Central Mine Planning and Design Institute Limited का IPO मार्च 2026 में आया था. यह IPO करीब ₹1,841 करोड़ का था और इसके शेयर ₹172 के भाव पर जारी किए गए थे. फिलहाल कंपनी का शेयर NSE पर करीब ₹232 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

Coal India के शेयर में भी तेजी

  • इस खबर के बाद Coal India Limited के शेयर में भी तेजी देखने को मिली.
  • गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 1.79 फीसदी बढ़कर ₹462.20 पर बंद हुआ.
  • हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि IPO की टाइमिंग पूरी तरह बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरियों पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.