इस IPO में पैसा लगाने वालों की चांदी, पहले ही दिन मिला 90 फीसदी रिटर्न, हर शेयर पर ₹142 का फायदा

Maxwell Engineering Solutions के शेयरों ने शुक्रवार को शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की. कंपनी का शेयर NSE Emerge पर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 300.20 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का इश्यू प्राइस 158 रुपये था. इस तरह निवेशकों को हर शेयर पर 142.20 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. कंपनी के 57.64 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 491.39 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

IPO निवेशकों को हर शेयर पर 142.20 रुपये यानी करीब 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. Image Credit: money9live

शेयर मार्केट में शुक्रवार को एक और SME कंपनी ने धमाकेदार एंट्री की है. Maxwell Engineering Solutions के शेयर NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए. कंपनी का IPO जिन निवेशकों को 158 रुपये प्रति शेयर के भाव पर मिला था, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही शानदार कमाई का मौका मिला है. शेयर ने मार्केट में 300.20 रुपये पर शुरुआत की, यानी निवेशकों को हर शेयर पर 142.20 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला. खास बात यह है कि कंपनी के शेयरों ने ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया. कंपनी के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह कुल 491 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था.

158 रुपये के शेयर की 300 रुपये पर लिस्टिंग

Maxwell Engineering Solutions के शेयरों की लिस्टिंग 6 नवंबर को NSE Emerge पर हुई. कंपनी ने IPO के लिए 150 से 158 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था. इश्यू के अपर प्राइस बैंड यानी 158 रुपये पर शेयर अलॉट किए गए थे. शुक्रवार को शेयर 300.20 रुपये पर लिस्ट हुआ. इस तरह IPO निवेशकों को करीब 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला.

जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट हुए थे, उन्हें प्रति शेयर 142.20 रुपये का फायदा हुआ. लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी का GMP करीब 67 फीसदी चल रहा था. हालांकि, शेयर की वास्तविक लिस्टिंग इससे भी बेहतर रही.

IPO को मिला 491 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन

कंपनी के 57.64 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुले इस इश्यू को कुल 491.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) ने दिखाई. इस कैटेगरी का हिस्सा करीब 858 गुना सब्सक्राइब हुआ.

रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में करीब 556 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 259.4 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO के दौरान कंपनी के 26.24 लाख शेयरों के मुकाबले करीब 128.94 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. इन बोलियों की कुल वैल्यू करीब 20,372 करोड़ रुपये रही.

IPO से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी ने IPO के जरिए 57.64 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह पूरा इश्यू 36.48 लाख नए शेयरों का फ्रेश इश्यू था. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में करेगी.

IPO से मिलने वाली शुद्ध रकम में से 18 करोड़ रुपये नई मशीनरी, लैब इक्विपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा 6.5 करोड़ रुपये नए ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के निर्माण पर खर्च करने की योजना है.

कंपनी ने 4.3 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने और 14 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए निर्धारित किए हैं. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Opening Bell: शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; निफ्टी 24550 के ऊपर

क्या कारोबार करती है कंपनी?

गुजरात स्थित Maxwell Engineering Solutions प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल अंडरवॉटर पेलेटाइजिंग सिस्टम में किया जाता है. IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर JDA Capital Services थे, जबकि KFin Technologies ने रजिस्ट्रार की भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.