NSE IPO का रास्ता साफ, इस तारीख को फाइल होगी DRHP! दलाल स्ट्रीट के चर्चित इश्यू की उल्टी गिनती शुरू

NSE का Long-awaited IPO अब जल्द बाजार में आ सकता है. लंबे समय से निवेशकों को इस IPO का इंतजार था और अब खबर है कि NSE जून के पहले आधे हिस्से में अपने IPO के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कर सकता है. NSE और इस इश्यू से जुड़े बड़े निवेश बैंकों के बीच हाल ही में बैठक हुई है.

एनएसई आईपीओ. Image Credit: money9 live AI image

NSE IPO Update: भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange यानी NSE का Long-awaited IPO अब जल्द बाजार में आ सकता है. लंबे समय से निवेशकों को इस IPO का इंतजार था और अब खबर है कि NSE जून के पहले आधे हिस्से में अपने IPO के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कर सकता है. NSE और इस इश्यू से जुड़े बड़े निवेश बैंकों के बीच हाल ही में बैठक हुई है. इस दौरान IPO प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है. माना जा रहा है कि NSE जून की शुरुआत में बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India यानी Sebi के पास DRHP दाखिल कर सकता है.

जून में दाखिल हो सकते हैं IPO पेपर्स

ET की रिपोर्ट के अनुसार NSE की तरफ से DRHP यानी Draft Red Herring Prospectus तैयार करने का काम तेजी से शुरू हो चुका है. यह वह अहम दस्तावेज होता है जिसमें कंपनी IPO से जुड़ी पूरी जानकारी देती है. NSE 5 जून से 15 जून के बीच Sebi के पास IPO पेपर्स जमा कर सकता है. हालांकि इस मामले पर NSE की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

निवेशकों की नजर इस बड़े IPO पर

National Stock Exchange देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज माना जाता है और भारतीय शेयर बाजार में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है. ऐसे में इसका IPO आने से बाजार में काफी उत्साह देखने को मिल सकता है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSE का IPO भारतीय शेयर बाजार के सबसे चर्चित पब्लिक इश्यू में से एक हो सकता है. निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि कंपनी आखिर कब आधिकारिक तौर पर IPO प्रक्रिया शुरू करती है.

इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.