NSE IPO की प्राइस बैंड पर बड़ा अपडेट, 1750 रुपये से ऊपर जा सकती है कीमत? ये है पूरा गणित
NSE IPO की प्राइस बैंड को लेकर इन्वेस्टर्स का इंतजार बढ़ता जा रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में 2,050 रुपये के NSE शेयर और करीब 300 रुपये के GMP को आधार माना जाए तो IPO की संभावित प्राइस बैंड 1,750 रुपये या उससे नीचे हो सकती है.

NSE IPO Price Band: NSE IPO को लेकर इन्वेस्टर्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. SEBI से IPO की मंजूरी मिलने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा इसकी प्राइस बैंड को लेकर हो रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में NSE IPO की संभावित प्राइस बैंड 1,800 रुपये से 2,100 रुपये के बीच बताई जा रही थी, लेकिन अनलिस्टेड मार्केट में NSE शेयर्स की हालिया ट्रेडिंग और ग्रे मार्केट प्रीमियम ने प्राइस बैंड को लेकर एक अलग संकेत दिया है. प्राइमरी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NSE IPO की अपर प्राइस बैंड 1,750 रुपये से ऊपर रहने की संभावना कम है.
2,050 रुपये पर बंद हुआ NSE शेयर
प्राइमरी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, NSE शेयर्स 7 सितंबर 2026 को अनलिस्टेड मार्केट में करीब 2,050 रुपये पर बंद हुए. यह प्री-IPO इन्वेस्टर्स के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने का आखिरी दिन था, क्योंकि 8 सितंबर से इन इन्वेस्टर्स के लिए 6 महीने का लॉक-इन पीरियड शुरू हो गया है.
इसी दौरान NSE शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 300 रुपये रहा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर अनलिस्टेड मार्केट प्राइस 2,050 रुपये और GMP करीब 300 रुपये को आधार माना जाए, तो संभावित IPO प्राइस करीब 1,750 रुपये या उससे नीचे निकलती है.
इसका सीधा गणित 2,050 रुपये – 300 रुपये = 1,750 रुपये है. यानी अगर NSE की IPO प्राइस बैंड 1,750 रुपये से ऊपर जाती है, तो प्राइमरी मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए IPO में मिलने वाला संभावित फायदा कम हो सकता है.
NSE IPO पूरी तरह OFS
NSE IPO से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह 100% ऑफर फॉर सेल यानी OFS है. इसका मतलब है कि IPO के जरिए जुटाई जाने वाली रकम सीधे NSE के बिजनेस में नहीं जाएगी, बल्कि सेलिंग शेयरहोल्डर्स को मिलेगी.
GMP में प्रॉफिट बुकिंग का असर
NSE के ग्रे मार्केट में भी हाल में कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है. 8 सितंबर को NSE IPO का GMP करीब 273 रुपये है, जो एक दिन पहले के 285 रुपये से 12 रुपये कम है. मार्केट ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, प्री-IPO इन्वेस्टर्स का लॉक-इन पीरियड शुरू होने के बाद GMP में गिरावट की उम्मीद पहले से थी. अब ग्रे मार्केट में NSE IPO की प्राइस बैंड के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद बनेगा बड़ा रिकॉर्ड, एक ही दिन में खुलेंगे 6 IPO; 4386 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.