Om Power Transmission IPO को Subscribe करें या नहीं? SBI Securities ने दी सलाह; जानें GMP का हाल

Om Power Transmission Ltd का IPO 09 अप्रैल 2026 से खुल रहा है और 13 अप्रैल 2026 तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. SBI Securities ने इस IPO को लॉन्ग टर्म के लिए Subscribe करने की सलाह दी है. कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर फाइनेंशियल ग्रोथ और पावर सेक्टर का सकारात्मक आउटलुक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.

आईपीओ Image Credit: FreePik

Om Power Transmission IPO: पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनी Om Power Transmission Ltd का IPO 09 अप्रैल 2026 से निवेशकों के लिए खुलने वाला है और 13 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा. इस IPO का प्राइस बैंड 166 से 175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कुल इश्यू साइज करीब 150 करोड रुपये का है, जिसमें 75,75,000 शेयर का फ्रेश इश्यू और 10,00,000 शेयर का ऑफर फॉर सेल शामिल है. यह IPO ऐसे समय में आया है जब देश में पावर ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है. इस IPO को लेकर ब्रोकरेज फर्म SBI Securities ने भी रिव्यू दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं ब्रोकरेज ने क्या रेटिंग दी है, साथ ही जानेंगे कि इसका GMP का क्या हाल है.

ब्रोकरेज फर्म ने दी रेटिंग

SBI Securities की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत है और यह हाई वोल्टेज और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइंस, सबस्टेशंस और अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. SBI Securities ने इस IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर फाइनेंशियल ग्रोथ और पावर सेक्टर का सकारात्मक आउटलुक इसे आकर्षक बनाता है.

मजबूत ऑर्डर बुक से मिल रहा सपोर्ट

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत ऑर्डर बुक है. दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 58 प्रोजेक्ट्स का 744.6 करोड रुपये का ऑर्डर बुक मौजूद है. यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर है, जो कंपनी की बढ़ती डिमांड और मजबूत एक्जीक्यूशन क्षमता को दिखाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का Book to Bill रेशियो 2.7x है, जो भविष्य में अच्छे रेवेन्यू विजिबिलिटी का संकेत देता है.

बिजनेस विस्तार और क्लाइंट बेस

कंपनी अब सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं रहकर राजस्थान, पंजाब और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भी अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार कर रही है. इससे कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं और मजबूत होती दिख रही हैं. खास बात यह है कि कंपनी के करीब 84 फीसद ऑर्डर PSU क्लाइंट्स से आते हैं.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी मजबूत

अगर कंपनी के फाइनेंशियल्स पर नजर डालें, तो FY23 से FY25 के बीच कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और PAT में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रेवेन्यू 120.2 करोड रुपये से बढ़कर 279.4 करोड रुपये हो गया है, जबकि PAT 6.2 करोड रुपये से बढ़कर 22.1 करोड रुपये पहुंच गया है.

रिस्क फैक्टर भी समझना जरूरी

हालांकि कंपनी का बिजनेस मजबूत दिख रहा है, लेकिन कुछ जोखिम भी मौजूद हैं. कंपनी का बड़ा हिस्सा सरकारी टेंडर्स पर निर्भर है और प्रतिस्पर्धी बिडिंग में हारने का जोखिम बना रहता है. इसके अलावा, प्रोजेक्ट्स का ज्यादा हिस्सा गुजरात में केंद्रित होना भी एक चिंता का विषय हो सकता है.

कैसा है GMP का हाल

पिछले 2 दिनों से Om Power Transmission IPO के GMP में कोई बदलाव नहीं हुआ है. investorgain के मुताबिक इसका GMP 1.15 रुपये है. GMP के मुताबिक यह अपने प्राइस 175 रुपये के मुकाबले 176.5 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में निवेशकों को 0.86 फीसद का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: अब टोल किंग बनेगा ईरान! सात समुद्र में कहां-कहां लगता है टोल, जानें किसका रेट ज्यादा

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.