GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश

फिनटेक सेक्टर की कंपनी OnEMI Technology Solutions का IPO पहले ही दिन निवेशकों को खास आकर्षित नहीं कर पाया है. दोपहर 1:30 बजे तक यह इश्यू 0.17 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. इस कंपनी में दिग्गज क्रिकेटर Sachin Ramesh Tendulkar ने भी निवेश किया हुआ है, फिर भी निवेशकों की प्रतिक्रिया ठंडी बनी हुई है. वहीं, पिछले दो दिनों से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी सुस्ती देखने को मिल रही है.

OnEMI Technology Solutions Details Image Credit: Canva/ Money9

OnEMI Technology Solutions Details: फिनटेक सेक्टर की कंपनी OnEMI Technology Solutions का IPO पहले दिन निवेशकों मिलाजुला मिला है. कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से ₹925.92 करोड़ जुटाएगी. इसमें फ्रेश इश्यू के साथ OFS भी शामिल है. यानी इश्यू का पूरा पैसा कंपनी के पास नहीं जाएगा. इश्यू अपने पहले दिन दोपहर 1:30 बजे तक यह इश्यू 0.17 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. दिलचस्प बात यह है कि इस कंपनी में दिग्गज क्रिकेटर Sachin Ramesh Tendulkar ने भी निवेश किया हुआ है, फिर भी निवेशकों की प्रतिक्रिया ठंडी बनी हुई है. वहीं, पिछले दो दिनों से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी सुस्ती देखने को मिल रही है.

OnEMI Technology Solutions IPO डिटेल्स

डिटेल्सजानकारी
IPO तिथि30 अप्रैल से 5 मई 2026
लिस्टिंग तिथिशुक्रवार, 8 मई 2026
फेस वैल्यू₹1 प्रति शेयर
प्राइस बैंड₹162 से ₹171
लॉट साइज87 शेयर
बिक्री प्रकारफ्रेश कैपिटल कम OFS
इश्यू प्रकारबुक बिल्डिंग IPO
लिस्टिंगBSE, NSE

GMP का क्या है हाल?

30 अप्रैल 2026 की सुबह 11 बजे तक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹3.5 है. मौजूदा जीएमपी पर इस कंपनी के शेयर ₹174.5 पर लिस्ट हो सकते हैं और निवेशकों को हर लॉट पर निवेशकों ₹304 का लिस्टिंग गेन हो सकता है. इससे पहले जीएमपी ₹4.5 रुपये था जिसके बाद इसमें भारी गिरावट आई है.

Sachin Tendulkar का लगा है ₹12 करोड़ का दांव

2025 में Sachin Tendulkar ने OnEMI Technology Solutions में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 53,778 CCPS शेयर ₹2,232 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे. बाद में स्टॉक स्प्लिट के बाद उनके पास कुल 5,37,780 इक्विटी शेयर हो गए, जिनकी प्रभावी खरीद कीमत लगभग ₹223.2 प्रति शेयर रही. मौजूदा वैल्यूएशन के हिसाब से उनके निवेश की कीमत करीब ₹12 करोड़ आंकी जा रही है, लेकिन IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर यह लगभग ₹9.20 करोड़ रह जाती है, जिससे कागजी तौर पर करीब ₹2.8 करोड़ का नुकसान दिखता है. कंपनी के अनुसार, सचिन तेंदुलकर की हिस्सेदारी करीब 0.42% है और वे कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

किस कैटेगरी में हुआ कितना सब्सक्राइब?

इस कंपनी के इश्यू को निवेशकों को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. 30 अप्रैल की दोपहर करीब 1:30 बजे तक यह 0.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

करने होंगे इतने मिनिमम निवेश

कैटेगरीलॉट्सशेयरराशि
रिटेल (न्यूनतम)187₹14,877
रिटेल (अधिकतम)131,131₹1,93,401
S-HNI (न्यूनतम)141,218₹2,08,278
S-HNI (अधिकतम)675,829₹9,96,759
B-HNI (न्यूनतम)685,916₹10,11,636

क्या करती है कंपनी?

OnEMI Technology Solutions एक फिनटेक कंपनी है जो डिजिटल लोन और EMI आधारित भुगतान सेवाएं प्रदान करती है. यह कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड्स Kissht और Ring के माध्यम से काम करती है और ऑनलाइन-ऑफलाइन व्यापारियों को कंज्यूमर क्रेडिट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. लोन बांटने और वसूली की जिम्मेदारी इसके NBFC पार्टनर Si Creva Capital Services द्वारा संभाली जाती है.

यह भी पढ़ें: बड़े मुनाफे की छोटी कंपनियां! ये 4 माइक्रोकैप स्टॉक्स दिखा रहे हैं दम, विदेशों में बिजनेस, 3 साल में 1127% तक रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.