अब Parle-G भी होगी Stock Market में? भारत के सबसे बड़े FMCG IPO की तैयारी?
Parle-G और मेलोडी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स कथित तौर पर एक मेगा आईपीओ लाने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आईपीओ 1 अरब डॉलर (लगभग 9,530 करोड़ रुपये) से अधिक का हो सकता है, जिसमें कंपनी 10.5 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है.
इस संभावित लिस्टिंग को भारत के सबसे बड़े एफएमसीजी आईपीओ में से एक माना जा रहा है. हालांकि, पारले प्रोडक्ट्स ने इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कंपनी के सीएमओ मयंक शाह ने कहा है कि वे बाजार की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते और उनका ध्यान कारोबार बढ़ाने पर है. उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी समय-समय पर विकास के सभी विकल्पों का मूल्यांकन करती रहती है. पिछले साल भी आईपीओ की चर्चा हुई थी, जिसे कंपनी ने उस समय खारिज कर दिया था.