इस IPO पर टूट पड़े निवेशक, 2 घंटे में 2 गुना सब्सक्राइब; GMP दे रहा है 1 लाख रुपये से अधिक की कमाई के संकेत

Poojaa Precision Engg. IPO को खुलने के महज 2 घंटे के भीतर 2.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया. रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई, जबकि NII कैटेगरी में भी अच्छी मांग देखने को मिली. वहीं, GMP 260 रुपये पर बना हुआ है, जिससे 1 लाख रुपये से ज्यादा के संभावित लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे हैं.

Poojaa Precision Engg. IPO Image Credit: ai/canva

Poojaa Precision Engg. IPO: शेयर बाजार में SME IPO का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण Poojaa Precision Engg. IPO है, जिसे खुलने के महज 2 घंटे के भीतर ही 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल गया. निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 2 घंटों में ही यह इश्यू 2.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. वहीं, GMP भी मजबूत बना हुआ है, जिससे निवेशकों को 1 लाख रुपये से ज्यादा के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है.

2 घंटे में 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन

Poojaa Precision Engg. IPO में निवेश के लिए बोली 28 जुलाई से शुरू हुई है और यह 30 जुलाई तक खुली रहेगी. सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती 2 घंटों में ही IPO को कुल 2.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया. सबसे ज्यादा उत्साह रिटेल इन्वेस्टर्स में देखने को मिला.

इस कैटेगरी में IPO 3.69 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, NII श्रेणी में 1.49 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया. हालांकि, शुरुआती आंकड़ों में QIB की ओर से अभी ज्यादा भागीदारी नहीं दिखी, क्योंकि आमतौर पर यह कैटेगरी अंतिम दिन अधिक एक्टिव रहती है.

GMP दे रहा है मजबूत लिस्टिंग के संकेत

IPO के साथ-साथ ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है. इन्वेस्टरगेन के आंकड़ों के मुताबिक, Poojaa Precision Engg. IPO का GMP 260 रुपये चल रहा है. कंपनी का अपर प्राइस बैंड 301 रुपये प्रति शेयर है. ऐसे में एस्टिमेटेड लिस्टिंग प्राइस करीब 561 रुपये मानी जा रही है.

यानी मौजूदा GMP के आधार पर निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 86.38 फीसदी का संभावित प्रीमियम मिल सकता है. यदि कोई रिटेल इन्वेस्टर ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम आवेदन करता है, तो अनुमानित लिस्टिंग गेन 1.04 लाख रुपये से अधिक हो सकता है.

कितना है इश्यू साइज

Poojaa Precision Engg. IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 159.83 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके तहत 0.53 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 285 रुपये से 301 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 400 शेयर शामिल हैं.

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम आवेदन 2 लॉट (800 शेयर) का है. यानी ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कम से कम 2,40,800 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम 3 लॉट (1,200 शेयर) का आवेदन निर्धारित किया गया है, जिसके लिए करीब 3,61,200 रुपये का निवेश करना होगा.

यह भी पढ़ें: Suzlon Energy के रिजल्ट से पहले एनालिस्ट का बढ़ा भरोसा! इतने रुपये तक जाएगा शेयर, जानें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.