SRK-सलमान समर्थित Purple Style Labs IPO खुला, 680 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें GMP का हाल

SRK और Salman समर्थित Purple Style Labs IPO 31 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. कंपनी IPO के जरिए 680 करोड़ रुपये जुटाएगी. IPO का प्राइस बैंड 546-575 रुपये प्रति शेयर है और निवेशक न्यूनतम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. Purple Style Labs लग्जरी फैशन सेगमेंट में Pernia’s Pop-Up Shop के जरिए कारोबार करती है.

आईपीओ Image Credit: Canva/ Money9

Purple Style Labs IPO: शाहरुख खान और सलमान खान समर्थित Purple Style Labs का IPO सोमवार, 31 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. कंपनी Pernia’s Pop-Up Shop (PPUS) के जरिए लग्जरी फैशन सेगमेंट में कारोबार करती है. कंपनी के पास डिफरेंशिएटेड लग्जरी फैशन प्लेटफॉर्म, मजबूत डिजाइनर पोर्टफोलियो और ऑनलाइन-ऑफलाइन मौजूदगी जैसी खूबियां हैं. Purple Style Labs IPO के जरिए 680 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. IPO के लिए प्राइस बैंड 546-575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशक न्यूनतम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. IPO में पूरी तरह फ्रेश शेयर इश्यू शामिल है. कंपनी 1,18,26,086 नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 2 सितंबर है.

लग्जरी फैशन पर फोकस करती है कंपनी

अगस्त 2015 में स्थापित Purple Style Labs एक मल्टी-ब्रांड लग्जरी ओम्नी-चैनल फैशन प्लेटफॉर्म है. कंपनी Pernia’s Pop-Up Shop ब्रांड के तहत महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों के साथ ज्वेलरी, एक्सेसरीज और बच्चों के लिए फैशन प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है. कंपनी का मुख्य फोकस वेडिंग और ऑकेजन वियर पर है.

कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 1,109 एक्टिव डिजाइनर ब्रांड्स मौजूद हैं. इसका कारोबार एक्सपीरियंस सेंटर्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और दूसरे डिजिटल चैनल्स के जरिए चलता है. कंपनी का ऑनलाइन और ऑफलाइन मॉडल घरेलू बाजार के साथ-साथ इंटरनेशनल ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद करता है.

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन घाटा लगातार बढ़ा

Purple Style Labs के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चिंता कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी है. FY26 में कंपनी की कुल इनकम 15% बढ़कर 567.07 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 494 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कंपनी का नेट लॉस FY26 में बढ़कर 285.40 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 188.38 करोड़ रुपये था.

कंपनी की EBITDA में भी गिरावट आई है और बढ़ती फिक्स्ड कॉस्ट तथा अन्य खर्चों के कारण मार्जिन पर दबाव बना हुआ है. कंपनी की RoE और RoCE भी 31 मार्च 2026 को समाप्त अवधि में निगेटिव रही. मौजूदा वैल्यूएशन पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 4,640 करोड़ रुपये बैठता है.

GMP से क्या संकेत मिल रहा है

Purple Style Labs IPO के GMP की बात करें तो इसमें मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. Investorgain के मुताबिक, इस IPO का GMP 12 रुपये है. यह अपने अपर प्राइस बैंड 575 रुपये के मुकाबले 587 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. निवेशकों को 2.09% का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने ₹127500 करोड़ के ‘सेमीकॉन 2.0’ का किया ऐलान, चिप इकोसिस्टम के लिए किसे और कितना मिलेगा इंसेंटिव?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.