IPO है या पैसे छापने की मशीन! रॉकेट की तरह भाग रहा GMP, ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
IPO बाजार में इस समय जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और Recode Studios का इश्यू निवेशकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) रॉकेट की तरह बढ़ रहा है, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है. अनुमान है कि निवेशकों को करीब ₹36,000 तक का लिस्टिंग गेन मिल सकता है, हालांकि इसमें बदलाव संभव है.

Recode Studios Details: IPO क्या सच में “पैसे छापने की मशीन” बन सकता है? इस समय एक SME IPO को लेकर बाजार में जबरदस्त चर्चा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों को लगभग ₹36,000 तक के संभावित मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है.
Recode Studios का IPO निवेशकों के लिए 4 मई से खुलने वाला है. इसका इश्यू साइज करीब ₹44.59 करोड़ है. इसमें से ₹37.26 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹5.04 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी ने प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹150 से ₹158 तय किया है, जबकि फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है.
GMP दे रहा बंपर मुनाफे का संकेत
IPO खुलने से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) तेज रफ्तार पकड़ चुका है. 3 मई की शाम करीब 8 बजे तक यह बढ़कर ₹45 पर पहुंच गया, जो करीब 28% की उछाल दर्शाता है. इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के शेयर लगभग ₹203 के आसपास लिस्ट हो सकते हैं.
अगर ऐसा होता है, तो निवेशकों को करीब ₹36,000 तक का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. हालांकि, यह केवल अनुमान है और इसमें बदलाव संभव है. दिलचस्प बात यह है कि 29 अप्रैल को इसका GMP सिर्फ ₹11 था, यानी अब तक इसमें लगभग 309% की जोरदार बढ़त दर्ज की जा चुकी है.
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
| डिटेल्स | 31 दिसंबर 2025 | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|---|
| एसेट्स | 28.33 करोड़ | 23.18 करोड़ | 16.73 करोड़ | 12.53 करोड़ |
| कुल आय (Total Income) | 57.45 करोड़ | 47.94 करोड़ | 36.93 करोड़ | 22.44 करोड़ |
| टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) | 9.06 करोड़ | 3.30 करोड़ | 0.27 करोड़ | 0.69 करोड़ |
| EBITDA | 13.34 करोड़ | 6.13 करोड़ | 1.67 करोड़ | 1.44 करोड़ |
| नेट वर्थ | 17.84 करोड़ | 8.77 करोड़ | 5.47 करोड़ | 5.20 करोड़ |
| रिजर्व्स और सरप्लस | 9.70 करोड़ | 8.76 करोड़ | 5.46 करोड़ | 5.19 करोड़ |
| कुल उधारी (Total Borrowing) | – | 7.56 करोड़ | 7.85 करोड़ | 3.79 करोड़ |
क्या करती है कंपनी?
Recode Studio एक ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी है, जो Recode ब्रांड के नाम से अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. कंपनी का काम अलग-अलग ब्यूटी और केयर प्रोडक्ट्स को तैयार कराना, ब्रांडिंग करना और उन्हें पूरे भारत में बेचना है. इसके प्रोडक्ट्स आप कई तरीकों से खरीद सकते हैं – जैसे कंपनी के अपने स्टोर, फ्रेंचाइज स्टोर, ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, और कंपनी की खुद की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी यह मौजूद है.
कंपनी के पास 350 से ज्यादा प्रोडक्ट्स (SKU) हैं, जिनमें मेकअप, स्किन केयर, बॉडी केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज शामिल हैं. इसमें फेस, आंखों और होंठों के मेकअप से लेकर चेहरे और शरीर की देखभाल से जुड़े कई प्रोडक्ट्स अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: GMP धड़ाम! IPO से ₹925.92 करोड़ जुटा रही कंपनी, सचिन तेंदुलकर का भी लगा है दांव, जानें कितना करना होगा निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.