Recode Studios IPO से ₹34400 कमाने का मौका, GMP में जोरदार उछाल, निवेश का अंतिम मौक आज
Recode Studios के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है. निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. IPO 132 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है, जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम 43 रुपये पर पहुंच गया है. GMP के संकेतों के मुताबिक शेयरों की दमदार लिस्टिंग हो सकती है.

Recode Studios IPO Details: SME segment की कंपनी Recode Studios के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका है और इश्यू को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. IPO अब तक 132 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है, जबकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम लगातार मजबूत बना हुआ है. GMP के आधार पर शेयरों की दमदार लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
Recode Studios IPO की पूरी जानकारी
| डिटेल्स | जानकारी |
|---|---|
| IPO | बीएसई एसएमई (BSE SME) |
| एसएमई IPO प्रकार | बुक बिल्ड इश्यू |
| कुल इश्यू साइज | ₹44.59 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू | ₹37.26 करोड़ |
| ऑफर फॉर सेल | ₹5.04 करोड़ |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति इक्विटी शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹150.00 – ₹158.00 प्रति शेयर |
निवेश का अंतिम मौका आज
7 मई को Recode Studios का IPO बंद हो जाएगा. इसलिए निवेशकों के पास निवेशक का आज अंतिम मौका है.
GMP दे रहा बंपर कमाई का संकेत
इस आईपीओ के जीएमपी में लगातार तेज उछाल देखा जा रही है. 7 मई की दोपहर 12:53 मिनट पर इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 43 रुपये है यानी इसमें 27 फीसदी की अधिक तेजी आई है. इस स्तर पर इसके शेयर बाजार में 201 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं और हर रिटेल निवेशकों को 34,400 रुपये का मुनाफा हो सकता है. हालांकि इसमें बदलाव संभव है.
कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?
यह इश्यू कुल 132 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है. इसमें सबसे अधिक बोली NII कैटेगरी से 247.48 गुना मिली है. रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 134.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है. हालांकि, बाजार बंद होने तक इसमें और भी बढ़ोतरी होगी.
यह भी पढ़ें: IPO है या पैसे छापने की मशीन! रॉकेट की तरह भाग रहा GMP, ₹36000 तक हो सकता है लिस्टिंग गेन
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.