Caliber Mining IPO, SBI Funds Management या Alpine Texworld लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूलें या खरीदें?

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का बहुप्रतीक्षित आईपीओ ₹613.30 के भाव पर एनएसई पर लिस्ट हुआ है. यह लिस्टिंग ₹574 के इश्यू प्राइस पर लगभग पौने सात प्रतिशत के प्रीमियम के साथ हुई. हालांकि, यह लिस्टिंग बाजार के अनुमानों से नीचे रही. ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में 16-17 प्रतिशत के प्रीमियम की उम्मीद की जा रही थी, जिसका मतलब है कि लिस्टिंग लगभग ₹660-₹675 पर होनी चाहिए थी. इसके बावजूद, आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, यह 41 गुना सब्सक्राइब हुआ और इसे तीन लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिससे यह पांचवां सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला आईपीओ बन गया.

विशेषज्ञों के अनुसार, लिस्टिंग भले ही उम्मीदों से कम रही हो, लेकिन यह खराब नहीं है और निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिल रहा है. जिन्हें अलॉटमेंट मिला है, उन्हें इसे होल्ड करने की सलाह दी गई है क्योंकि इसमें अच्छा डिविडेंड यील्ड मिलेगा. नए निवेशक भी मौजूदा आकर्षक मूल्य पर खरीदारी कर सकते हैं और गिरावट पर और एक्युमुलेट कर सकते हैं. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कंपनी में कोई समस्या नहीं है.

Short Videos