SBI Funds Management Vs Caliber Mining: GMP पर दोनों IPO में कितना लिस्टिंग गेन मिलेगा?
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ कल सूचीबद्ध होने वाला है और ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 90-100 रुपए प्रति शेयर के आसपास बना हुआ है, जो लगभग 16% के प्रीमियम पर लिस्टिंग का संकेत देता है. इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें यह 41 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ. यह मूल्य के हिसाब से पांचवां और बिडिंग साइज के हिसाब से चौथा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला आईपीओ बन गया है. कुल मिलाकर, कंपनी द्वारा मांगे गए 9,813 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए की बोलियां प्राप्त हुईं.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जिन्होंने लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाया है, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है. वहीं, जिन्हें यह आईपीओ आवंटित नहीं हुआ या जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, वे लिस्टिंग के बाद संभावित सुधार पर इसमें खरीदारी कर सकते हैं. विशेषज्ञों ने इसे मध्यम से लंबी अवधि के पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा स्टॉक बताया है.
