SBI Funds IPO Allotment: रिकॉर्ड बोलियों के बाद कितनी होगी कमाई? लिस्टिंग पर बेचें या होल्ड?

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यह आईपीओ कुल 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जिसमें 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हुई हैं. यह मूल्य के हिसाब से पांचवां सबसे बड़ा और आवेदन आकार के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है, जिसमें लगभग 65 लाख निवेशकों ने इसमें निवेश किया.

संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) का हिस्सा 140 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ, जो अब तक का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है. ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लगभग ₹97 से ₹100 प्रति शेयर पर चल रहा है, जिससे ₹574 के ऊपरी निर्गम मूल्य पर लगभग 17% प्रीमियम के साथ ₹670-₹675 की लिस्टिंग की उम्मीद है.

Short Videos