UPI users के लिए बड़ी खबर, ₹2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज !
भारत में डिजिटल भुगतान, विशेष रूप से UPI, ने क्रांति ला दी है. हालाँकि, अब ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने की संभावना को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं. यह प्रस्ताव मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लागू करने के संबंध में है, जो बड़े व्यापारियों द्वारा किए गए भुगतानों पर लागू होगा. रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सरकार ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतानों पर 0.5% से कम MDR लगाने पर विचार कर रही है.
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह शुल्क सीधे ग्राहक से नहीं लिया जाएगा. बल्कि, यह उस बड़े व्यापारी को देना होगा जिसने भुगतान प्राप्त किया है. उदाहरण के लिए, ₹10,000 के लेनदेन पर 0.5% MDR लागू होने पर लगभग ₹50 का शुल्क लगेगा, जिसे व्यापारी वहन करेगा.
More Videos
5G फोन खरीदना पड़ेगा महंगा! ₹10 हजार वाले फोन पर क्यों मड़रा रहा है संकट ?
Airtel ने दिया ग्राहकों को झटका! Recharge Plans हुए महंगे, Jio और Vi भी बढ़ाएंगे दाम?
BSNL 4G, 5G Network के लिए हो जाओ तैयार, सस्ते में मिलेगी धांसू स्पीड! जानें क्या है प्लान
