SBI Funds Management IPO Listing: केवल 6.85% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ स्टॉक, GMP से रहा पीछे; जानें प्रति शेयर कितनी हुई कमाई
SBI Funds Management के शेयर 21 जुलाई को 613.30 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 574 रुपये के इश्यू प्राइस से 6.85 फीसदी ज्यादा है. IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 41.62 गुना सब्सक्राइब हुआ. हालांकि, 104 रुपये के GMP के मुकाबले शेयर की लिस्टिंग उम्मीद से कमजोर रही.

SBI Funds Management के शेयर आज यानी 21 जुलाई को NSE और BSE पर 6.85 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गई है. कंपनी का शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 613.30 रुपये पर बाजार में उतरा. यानी निवेशकों को पहले ही दिन प्रति शेयर 39.30 रुपये या 6.85 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. हालांकि, ग्रे मार्केट जिस तरह के संकेत दे रहा था, उसके मुकाबले लिस्टिंग थोड़ी कमजोर रही.
प्रत्येक शेयर पर कितनी हुई कमाई?
IPO का इश्यू प्राइस 574 रुपये प्रति शेयर था, जबकि शेयर 613.30 रुपये पर लिस्ट हुआ. यानी जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही प्रति शेयर 39.30 रुपये का फायदा मिला. ऐसे में एक लॉट पर निवेशकों को 1021.80 रुपये का लिस्टिंग गेन हुआ.
कितना सब्सक्राइब हुआ था IPO?
14 जुलाई से 16 जुलाई के बीच खुले इस IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इश्यू कुल 41.62 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें सबसे ज्यादा भरोसा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिखाया. यह हिस्सा 140.11 गुना भरा. इसके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का कोटा 22.50 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.52 गुना, कर्मचारियों का कोटा 4.62 गुना और शेयरधारकों का हिस्सा 9.45 गुना सब्सक्राइब हुआ.
पूरी तरह OFS रहा IPO
कंपनी ने IPO के लिए 545 रुपये से 574 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था. 9812.91 करोड़ रुपये का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा. इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया. मौजूदा शेयरधारक State Bank of India (SBI) और Amundi ने अपने 17.10 करोड़ शेयर बेचे हैं. इसलिए IPO से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी.
GMP क्या संकेत दे रहा था?
लिस्टिंग से पहले SBI Funds Management IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 104 रुपये था. यानी 574 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से शेयर के करीब 678 रुपये पर लिस्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा था. इससे लगभग 18.12 फीसदी लिस्टिंग गेन के संकेत मिल रहे थे. हालांकि, शेयर 613.30 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो ग्रे मार्केट के अनुमान से कम रहा.
इसे भी पढ़ें- Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.