SBI Funds Management IPO लिस्टिंग ने बदल दी किस्मत, किसी को मिले ₹121Cr, किसी को ₹100 करोड़!
SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO ने सिर्फ निवेशकों को ही नहीं, बल्कि कंपनी के 13 कर्मचारियों को भी रातों-रात करोड़पति बना दिया है. एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) के तहत मिले शेयरों ने इन कर्मचारियों की किस्मत बदल दी, जिससे किसी के शेयरों का मूल्य ₹121 करोड़ तक पहुंच गया तो किसी के ESOP की वैल्यू ₹100 करोड़ के पार निकल गई.
ESOP एक ऐसी स्कीम है जिसमें कंपनी अपने कर्मचारियों को रियायती या तय कीमत पर शेयर्स खरीदने का अधिकार देती है. कंपनी के कारोबार में वृद्धि और शेयर की कीमत बढ़ने से इन शेयरों का मूल्य भी बढ़ जाता है.