Jio Vs NSE IPO में पैसा लगाना चाहिए या नहीं?
भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही दो बड़े आईपीओ निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अगले सप्ताह अपने आईपीओ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है, जबकि एनएसई के आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों इश्यू निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और आने वाले महीनों में शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
More Videos
