Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, ₹717 करोड़ जुटाएगी कंपनियां, एक का GMP दे रहा 33% लिस्टिंग गेन का संकेत
अगले सप्ताह IPO बाजार में निवेशकों के लिए कई नए अवसर आने वाले हैं. मेनबोर्ड सेगमेंट में कुसुमगर का ₹650 करोड़ का IPO खुलेगा, जबकि SME प्लेटफॉर्म पर देवसन कैटेलिस्ट और हैप्पी स्टील्स अपने पब्लिक इश्यू लेकर आएंगी. इसके साथ ही 10 कंपनियों के शेयर भी अगले सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होंगे, जिससे प्राथमिक बाजार में अच्छी हलचल रहने की उम्मीद है.

IPO Next Week : अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट (IPO Market) में निवेशकों के लिए 3 इश्यू खुलने जा रहा है. 8 जुलाई से मेनबोर्ड कंपनी Kusumgar का IPO खुलेगा, जबकि SME सेगमेंट में Happy Steels और Devson Catalyst अपने पब्लिक इश्यू लेकर आएंगे. ये तीनों मिलकर बाजार से 717 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने वाली है. इसके अलावा 10 कंपनियों के शेयर भी अगले सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होंगे.
कुसुमगर का ₹650 करोड़ का IPO 8 जुलाई से खुलेगा
इंजीनियर्ड फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल बनाने वाली कुसुमगर लिमिटेड का ₹650 करोड़ का IPO 8 जुलाई से 10 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत प्रमोटर अपनी 1.55 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे.
कंपनी ने प्रति शेयर ₹398 से ₹419 का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 35 शेयर होंगे. कुसुमगर इंजीनियर्ड फैब्रिक का निर्माण करती है, जिनका इस्तेमाल एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल और आउटडोर लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में किया जाता है. इश्यू खुलने से पहले ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP 33 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन की संकेत दे रहा है.
देवसन कैटेलिस्ट का IPO 9 जुलाई से आएगा
इंडस्ट्रियल कैटेलिस्ट और एडसॉर्बेंट्स बनाने वाली देवसन कैटेलिस्ट का IPO 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹42.34 करोड़ जुटाना चाहती है.
इस IPO का प्राइस बैंड ₹112 से ₹118 प्रति शेयर रखा गया है. इसमें ₹39.39 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹2.95 करोड़ के शेयर प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे.
कंपनी इस राशि का इस्तेमाल नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी. एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे. रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा.
हैप्पी स्टील्स का IPO भी 9 जुलाई से खुलेगा
सेफ्टी-क्रिटिकल, फोर्ज्ड और मशीन्ड ट्रांसमिशन व ड्राइवलाइन कंपोनेंट्स बनाने वाली हैप्पी स्टील्स का IPO भी 9 जुलाई से 13 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा.
कंपनी ने ₹62 से ₹66 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. ₹25 करोड़ का यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत 38.50 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे.
IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग नए प्लांट और मशीनरी की खरीद, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. इस IPO का एक लॉट 2,000 शेयरों का होगा. रिटेल निवेशकों को कम से कम 4,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा.
अगले सप्ताह 10 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग
IPO के अलावा अगले सप्ताह 10 कंपनियों के शेयर भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे. इनमें आस्था स्पिनटेक्स, नैक पैकेजिंग, एडोन एग्रो कमोडिटीज, तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, क्रिटिकल टेक, विनीत मोबाइल, अथर्वा पॉलीप्लास्ट, सीमैक्स रिसोर्सेज, संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स और आईसी इलेक्ट्रिकल्स शामिल हैं.
इन लिस्टिंग पर भी निवेशकों की नजर रहेगी, क्योंकि हाल के महीनों में SME IPO और नई लिस्टिंग को अच्छा निवेशक समर्थन मिला है.
यह भी पढ़ें: Knack Packaging IPO पर टूट पड़े निवेशक, 83 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब; अब GMP पर टिकी नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.