Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे ये 3 IPO, ₹10,099 करोड़ जुटाएगी कंपनी, ₹390 तक पहुंचा GMP, रखें नजर

प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह निवेशकों के लिए अच्छी हलचल देखने को मिलेगी. 14 जुलाई से 16 जुलाई के बीच SBI Funds Management, Alpine Texworld और Millworks Technologies के आईपीओ निवेश के लिए खुलेंगे. इनमें सबसे बड़ा इश्यू SBI Funds Management का है. इसके अलावा अगले सप्ताह चार कंपनियों के शेयरों की भी शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है.

upcoming IPOs in next week Image Credit: money9 live AI image

IPO Next Week : अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए तीन नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं. इनमें दो मेनबोर्ड कंपनियां – SBI Funds Management (SBI Mutual Fund) और Alpine Texworld, जबकि एक एसएमई कंपनी Millworks Technologies शामिल है. ये तीनों आईपीओ 14 जुलाई से 16 जुलाई तक निवेश के लिए खुले रहेंगे. वहीं, अगले हफ्ते चार कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है.

SBI Funds Management का ₹9,812.91 करोड़

देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management का ₹9,812.91 करोड़ का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है.

यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Amundi India Holding अपनी 20.37 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेचेंगे. इस आईपीओ में एक लॉट 26 शेयरों का होगा. इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35% रिटेल निवेशकों और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है. रिटेल निवेशकों को ₹14,924 निवेश करने होंगे. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 87 रुपये है. यानी इश्यू खुलने से पहले दमदार लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा है.

1993 में स्थापित SBI Funds Management देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. कंपनी इक्विटी, डेट, हाइब्रिड फंड और ETF जैसे कई निवेश उत्पाद उपलब्ध कराती है.

Alpine Texworld का ₹126.25 करोड़ का इश्यू भी खुलेगा

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Alpine Texworld का ₹126.25 करोड़ का आईपीओ भी 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसके तहत 1.20 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे.

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नई वीविंग यूनिट लगाने, कुछ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी. इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹105 प्रति शेयर रखा गया है. एक लॉट में 142 शेयर होंगे. रिटेल निवेशकों को ₹14,910 निवेश करने होंगे. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 2 रुपये है.

अहमदाबाद स्थित Alpine Texworld फैब्रिक की डाइंग और प्रोसेसिंग का कारोबार करती है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 150% बढ़कर ₹21.45 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹8.58 करोड़ था. इसी दौरान कंपनी की आय 44.41% बढ़कर ₹342.71 करोड़ पहुंच गई.

Millworks Technologies का SME IPO भी आएगा

एसएमई प्लेटफॉर्म पर Millworks Technologies का ₹160.34 करोड़ का आईपीओ भी 14 जुलाई से 16 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा. कंपनी 48.44 लाख नए शेयर जारी करेगी. आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग नए प्लांट और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य कॉर्पोरेट कार्यों में किया जाएगा.

कंपनी ने प्राइस बैंड ₹315 से ₹331 प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में 400 शेयर होंगे और रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए ₹2,64,800 निवेश करने होंगे. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 390 रुपये है. यानी इश्यू खुलने से पहले दमदार लिस्टिंग गेन की ओर संकेत कर रहा है.

Millworks Technologies एयरोस्पेस, रेलवे, डिफेंस, ड्रोन, मेट्रो रेल और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लिए हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है.

अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

आईपीओ के अलावा अगले सप्ताह Kusumgar, Laser Power & Infra, Devson Catalyst और Happy Steels के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है. ऐसे में अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में निवेशकों के लिए गतिविधियां काफी तेज रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- SBI फंड्स मैनेजमेंट IPO की ग्रे मार्केट में धूम, GMP दे रहा इतनी कमाई के संकेत; जानें- किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.