कब लॉन्च होगा NSE IPO और क्या होगा इशू साइज? यहां मिलेगी काम की हर जानकारी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की तैयारी कर रहा है, जिसका टारगेट लगभग 55 बिलियन डॉलर का है. यह वैल्यूएशन NSE को दुनिया का छठा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज ऑपरेटर बना सकता है. शेयर अभी संभावित इन्वेस्टर्स को 2000 से 2100 प्रति शेयर की प्राइस रेंज में बेचा जा रहा है, हालांकि यह IPO का फाइनल प्राइस बैंड नहीं है.
IPO के सितंबर के सेकंड हाफ में लॉन्च होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसका मतलब है कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स लगभग 14.89 करोड़ शेयर बेचेंगे, जो लगभग 6 फीसदी हिस्सेदारी है. इससे होने वाली अनुमानित कमाई, जो 31,500 करोड़ है, इन बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को जाएगी, NSE को नहीं.
अगर यह इस साइज में मिलता है, तो यह भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है, जो हुंडई मोटर्स इंडिया के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा. आज आपको इस वीडियो में इस बात की जानकारी मिलेगी कि NSE IPO कब लॉन्च किया जाएगा, इसका इशू साइज, कैसी होगी वैल्यूएशन से कई जरूरी सवालों के जवाब मिलेंगे.
