Jio BlackRock के बाद अंबानी अब Fixed Deposit में करेंगे बड़ा खेल!
जियोफाइनेंस ऐप यूजर्स के लिए अब फिक्स्ड डिपॉजिट बुक करना और भी आसान हो गया है. इस मोबाइल ऐप के जरिए अब यूजर्स अलग-अलग बैंकों और NBFC की एफडी को एक ही प्लेटफॉर्म पर देख और बुक कर सकते हैं. ऐप में ऐसे फिल्टर दिए गए हैं, जिनसे ब्याज दर और अवधि के आधार पर एफडी की तुलना की जा सकती है. जियोफाइनेंस ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस से साझेदारी की है. इन संस्थानों की एफडी पर सालाना 8.15 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है.
More Videos
