8वें वेतन आयोग से बढ़ीं उम्मीदें, 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितनी बढ़ सकती है सैलरी? जानिए पूरा गणित

आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और अन्य पक्षों से सुझाव ले रहा है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जाएगी. कई कर्मचारी संगठनों ने आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है.

8वां वेतन आयोग Image Credit: Canva/ Money9

8th CPC discussions: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. आयोग देशभर में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और अन्य पक्षों से सुझाव ले रहा है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जाएगी. कई कर्मचारी संगठनों ने आयोग से 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है.

अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी अंतिम फैसला सरकार और वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद ही होगा. फिलहाल करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स की नजर आयोग के फैसले पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि आयोग 2027 तक अपनी सिफारिशें दे सकता है.

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

  • फिटमेंट फैक्टर वह संख्या होती है जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है.
  • जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होगा, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन बढ़ने की संभावना होगी.
  • इसका असर ग्रेच्युटी, पीएफ और दूसरी कई सुविधाओं पर भी पड़ता है.

3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग क्यों?

कई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई और बढ़ती जीवन लागत को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से 3.83 के बीच रखा जाना चाहिए. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) और इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) जैसे संगठनों ने भी करीब 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है.

वेतन मैट्रिक्स स्तर7वें सीपीसी का मूल वेतनअनुमानित सीमा (8वीं सीपीसी)
Level 1₹18,000₹32,000 – ₹69,000+
Level 2₹19,900₹36,000 – ₹76,000+
Level 3₹21,700₹39,000 – ₹83,000+
Level 4₹25,500₹46,000 – ₹97,000+
Level 5₹29,200₹53,000 – ₹1.11 lakh+
Level 6₹35,400₹64,000 – ₹1.35 lakh+
Level 7₹44,900₹82,000 – ₹1.71 lakh+
Level 10₹56,100₹1.02 lakh – ₹2.15 lakh+
Level 13₹1,23,100₹2.25 lakh – ₹4.71 lakh+
Level 18₹2,50,000₹4.57 lakh – ₹9.57 lakh+
सोर्स: Clear Tax

सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

  • अगर 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
  • उदाहरण के लिए, किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है तो 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर यह बढ़कर करीब 76,600 रुपये तक पहुंच सकती है.
  • इसी तरह 25,000 रुपये की बेसिक सैलरी लगभग 95,750 रुपये और 30,000 रुपये की बेसिक सैलरी करीब 1.15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.
  • हालांकि यह केवल अनुमान है. अंतिम आंकड़े सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होंगे.

कब तक आ सकती हैं सिफारिशें?

वेतन आयोग ने सुझाव और ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तय की है. आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था. योजना के अनुसार आयोग लगभग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है. इस हिसाब से फरवरी 2027 के आसपास आयोग की सिफारिशें सामने आ सकती हैं.

कब लागू हो सकता है नया वेतनमान?

  • पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखें तो सिफारिशें आने के बाद उन्हें लागू होने में 2 से 3 साल तक का समय लग सकता है.
  • ऐसे में यदि 2027 में नई सैलरी की घोषणा होती है, तो उसका पूरा लाभ 2029 या 2030 तक कर्मचारियों को मिल सकता है.
  • फिलहाल लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे उनकी आय में बड़ा बदलाव आ सकता है.

ये भी पढ़ें: सरकारी बैंक खोल रहे नई-नई शाखाएं, फिर भी नहीं बढ़ रही भर्तियां! आखिर कहां गायब हो गईं बैंक की नौकरियां?

अमेरिका के डेटा सेंटर और पाइपलाइन बूम से चमके ये 2 भारतीय स्टॉक! 1705% तक दिया रिटर्न, ऑर्डर बुक भी दमदार

Nestle के डेयरी व्हाइटनर पर FSSAI का एक्शन! दिल्ली के होटल से लिए सैंपल में मिली गड़बड़ी, बिक्री पर रोक

पेट्रोल ₹5, डीजल ₹3 हुआ महंगा! US-Iran युद्ध के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में बढ़ेगी लिक्विडिटी? SEBI कर रहा पोजिशन लिमिट की समीक्षा, जल्द आएंगे नए नियम!

40 की उम्र और 15 साल में बनाना है 80 लाख का फंड? एक्सपर्ट्स से समझें कैसे पूरा होगा फाइनेंशियल गोल

₹1.86 लाख करोड़ की योजना से खुलेगा बड़ा मौका! ट्रांसमिशन सेक्टर के ये 2 स्टॉक्स चर्चा में, दिया 338% तक रिटर्न; रखें नजर