8th Pay Commission Update: प्राइवेट कर्मचारियों जैसी होगी सरकारी नौकरियों में सैलरी?
8th Pay Commission को लेकर एक अहम बहस शुरू हो चुकी है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और सुविधाओं की तुलना प्राइवेट सेक्टर से की जा रही है. आयोग ने अपने प्रश्नावली में कर्मचारियों, पेंशनर्स और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं कि सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के वेतन और परक्विजिट्स के बीच संतुलन कैसे तय किया जाए. खास तौर पर यह पूछा गया है कि “पे और परक्विजिट्स की रिलेटिविटी” को कैसे मापा जाए. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पे कमीशन इस मुद्दे पर विचार कर रहा है, लेकिन इस बार उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. सरकारी कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी सैलरी और सुविधाएं प्राइवेट कर्मचारियों के बराबर या उससे बेहतर हों.
इसके पीछे तर्क है कि सरकारी नौकरियों में स्थिरता तो होती है, लेकिन तेजी से बदलते आर्थिक माहौल में प्राइवेट सेक्टर की सैलरी और इंसेंटिव ज्यादा आकर्षक हो गए हैं. Fitment Factor भी इस पूरे मसले का अहम हिस्सा है, जो बेसिक सैलरी बढ़ाने का मुख्य आधार होता है. अगर 8th Pay Commission इस बार प्राइवेट सेक्टर के बराबर सैलरी स्ट्रक्चर तय करता है, तो इससे सरकारी कर्मचारियों की आय में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.