Anil Ambani खा गए आपके PF का पैसा?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के निवेश से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह मामला लगभग ₹1816.22 करोड़ के कथित नुकसान से संबंधित है, जिसमें ₹1007.55 करोड़ का मूल नुकसान और ₹808.67 करोड़ की ब्याज देनदारी शामिल है.

CBI का आरोप है कि रिलायंस कैपिटल ने साल 2013-14 में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी किए थे, जिसमें EPFO ने लगभग ₹2500 करोड़ का निवेश किया था. आरोप है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर फर्जी ट्रांजेक्शन किए और निवेश की गई रकम का गलत इस्तेमाल या डायवर्जन किया, जिसके चलते मैच्योरिटी पर EPFO को पूरा भुगतान नहीं हो सका.

Short Videos