महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, लेकिन सैलरी में कितना फायदा? Level 1 से 18 तक पूरी गणित; सरकार पर कितना पड़ेगा खर्च

सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारियों पर खर्च का दबाव बढ़ता जा रहा है. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा.

DA Hike Image Credit: Money9live

DA Hike Announcement: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और कर्मचारियों पर खर्च का दबाव बढ़ता जा रहा है. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा.

खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा. हालांकि बढ़ोतरी सिर्फ 2 प्रतिशत की है, फिर भी यह राहत देने वाला कदम माना जा रहा है. ऐसे में आइए समझते हैं कि DA कितना बढ़ा है, इसका फायदा किसे मिलेगा और सैलरी पर इसका कितना असर पड़ेगा.

2% DA बढ़ोतरी को मंजूरी

केंद्र सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. अब DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है. इसी तरह पेंशनर्स के लिए DR भी 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी. सरकार के मुताबिक इस फैसले से करीब 50 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा. सरकार पर इसका सालाना खर्च करीब ₹6,791 करोड़ पड़ेगा.

सैलरी में कितना होगा फायदा

DA बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में सीधी बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोतरी बेसिक सैलरी के हिसाब से तय होती है. यानी जिसका बेसिक ज्यादा है, उसे ज्यादा फायदा मिलेगा. DA का हिसाब महंगाई के आधार पर लगाया जाता है. इसके लिए AICPI-IW यानी इंडस्ट्रियल वर्कर्स का महंगाई इंडेक्स लिया जाता है. जनवरी 2026 के लिए जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक का औसत लिया गया.

पे लेवलबेसिक वेतन (₹)58% DA पर वर्तमान सैलरी (₹)60% DA पर नई सैलरी (₹)मासिक बढ़ोतरी (₹)
Level 118,00028,44028,800360
Level 219,90031,44231,840398
Level 321,70034,28634,720434
Level 425,50040,29040,800510
Level 529,20046,13646,720584
Level 635,40055,93256,640708
Level 744,90070,94271,840898
Level 847,60075,20876,160952
Level 953,10083,89884,9601,062
Level 1056,10088,63889,7601,122
Level 1167,7001,06,9661,08,3201,354
Level 1278,8001,24,5041,26,0801,576
Level 131,23,1001,94,4981,96,9602,462
Level 13A1,31,1002,07,1382,09,7602,622
Level 141,44,2002,27,8362,30,7202,884
Level 151,82,2002,87,8762,91,5203,644
Level 162,05,4003,24,5323,28,6404,108
Level 172,25,0003,55,5003,60,0004,500
Level 182,50,0003,95,0004,00,0005,000

आसान भाषा में DA कैलकुलेशन

महंगाई भत्ता यानी DA एक तय फॉर्मूले से निकाला जाता है, जो महंगाई के इंडेक्स पर आधारित होता है. महंगाई भत्ता यानी DA निकालने के लिए 12 महीनों के AICPI-IW (महंगाई इंडेक्स) का औसत लिया जाता है. इस औसत को पहले 2.88 से गुणा किया जाता है ताकि 2016 के बेस ईयर को 2001 के बेस ईयर के बराबर लाया जा सके. इसके बाद इस वैल्यू में से 261.42 घटाया जाता है और फिर उसे 261.42 से भाग देकर 100 से गुणा किया जाता है. इस तरह DA प्रतिशत निकाला जाता है. जो भी अंतिम प्रतिशत आता है, सरकार उसे राउंड करके लागू करती है.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, सरकार ने ईरान के राजदूत को किया तलब

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.