DA Hike Update: एक हफ्ते में मिल सकती है खुशखबरी, 3 फीसदी बढ़ सकता है DA; जानें कब से मिलेगा फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA Hike को लेकर जल्द खुशखबरी मिल सकती है. मौजूदा 60 फीसदी DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है. अगर यह बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का DA बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जा रही है. ऐसे में ऐलान बाद में होने पर कर्मचारियों को एरियर का फायदा भी मिल सकता है. AICPI IW के जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकडों के आधार पर 63 फीसदी DA का कैलकुलेशन सामने आया है. अब सभी की नजर Finance Ministry की घोषणा पर है.