EPFO के ब्याज पर बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को झटका? जानें नए नियम का आपकी सैलरी पर क्या होगा असर

सरकार ने उन कंपनियों के लिए पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड अपने निजी PF ट्रस्ट के जरिए मैनेज करती हैं. EPFO अब ऐसे ट्रस्ट के लिए रिस्क बेस्ड ऑडिट सिस्टम लागू करेगा, ताकि कर्मचारियों का पैसा ज्यादा सुरक्षित और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनाया जा सके. सरकार को शिकायत मिल रही थी कि कुछ छोटे PF ट्रस्ट जरूरत से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे थे, जिससे जोखिम बढ़ सकता था. नए नियमों के तहत EPFO की ब्याज दर से 2% से ज्यादा रिटर्न देने पर निगरानी बढ़ेगी. साथ ही मर्जर और एक्विजिशन के मामलों में कंपनियों को कुछ राहत भी दी गई है. सरकार का फोकस अब PF सिस्टम को डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने पर है.


Short Videos