आ गई EPS-2026, क्या अब मिलेगी ₹7,500 पेंशन?

सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत पेंशन योजनाओं में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए ईपीएस-95 और ईपीएस-71 की जगह अब ईपीएस-2026 लागू कर दी है. यह नई योजना 29 जून 2026 से प्रभावी होगी, जिसे कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 के तहत लाया गया है. इस नए नियम के तहत, पेंशन क्लेम का सेटलमेंट ईपीएफओ को 20 दिनों के भीतर करना होगा.

यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान या सेटलमेंट नहीं होता है, तो ईपीएफओ को संबंधित लाभार्थी को 12% की वार्षिक दर से ब्याज देना होगा. यह बदलाव पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, जो क्लेम सेटलमेंट में होने वाली देरी से जूझते रहे हैं.

Short Videos