15.6 इंच स्क्रीन और 517km तक की रेंज, लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk EV
MG Hector Tomahawk EV को 13.99 लाख की शुरुआती कीमत में उतारा गया है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 7 सीटर और 5 सीटर ऑप्शन में उतारा गया है और ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 517 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है.
Highlights
- MG की नई EV SUV हुई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च.
- BaaS प्रोग्राम के साथ 13.99 लाख है शुरुआती कीमत.
- 517 किलोमीटर तक की मिलेगी रेंज.
MG Motor ने ग्राहकों के लिए Hector Tomahawk EV को लॉन्च कर दिया है. इस थ्री रो इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत BaaS प्रोग्राम के साथ 13 लाख 99 हजार (एक्स शोरूम) से शुरू होती है लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको बैटरी एज ए सर्विस के तहत गाड़ी खरीदने पर आपको प्रति किलोमीटर 4.9 रुपए का चार्ज देना होगा. इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स 7 सीटिंग कैपेसिटी के साथ आते हैं, वहीं Essence वेरिएंट में ऑप्शनल 5 सीटर वर्जन भी मिलेगा.एमजी के मुताबिक, सभी 7 सीटर वेरिएंट्स में सभी रो को खोलने के बाद इस गाड़ी में 192 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा.
MG Hector Tomahawk EV Price
BaaS के साथ इस गाड़ी के Excite 7 Seater वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख (एक्स शोरूम) है और बिना BaaS के ये वेरिएंट आपको 19.49 लाख (एक्स शोरूम) का मिलेगा. Exclusive 7 Seater वेरिएंट 21.99 लाख (एक्स शोरूम), Essence 5 Seater वेरिएंट 22.99 लाख (एक्स शोरूम) और Essence 7 Seater वेरिएंट 23.49 लाख (एक्स शोरूम) का मिलेगा.ये तीनों ही वेरिएंट्स बिना BaaS के साथ मिलेगा. इस प्राइस रेंज में एमजी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला Mahindra XEV 9S और Tata की अपकमिंग Safari EV से होगा.
MG Hector Tomahawk EV Features
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 15.6 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसे 10 स्पीकर वाले इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. इसमें 8.8 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, दो वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एक पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, पावर्ड टेलगेट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे खास फीचर्स भी हैं.
सेफ्टी के लिए एमजी की इस गाड़ी में Level 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , 360 डिग्री कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
MG Hector Tomahawk EV Range
सिंगल मोटर सेटअप के साथ इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 69.2kWh बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया गया है कि फुल चार्ज में ये गाड़ी 517 किलोमीटर तक की रेंज देती है. ये गाड़ी 8.2 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है.
इसके अलावा इसमें 90kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी जिससे बैटरी केवल 35 मिनट में ही 20 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. इसके अलावा इसमें व्हीकल टू होम की भी सुविधा मिलती है जिससे बिजली कटने पर भी गाड़ी आपके घर को भी पावर दे सकती है.
ये भी पढ़ें- 27 लीटर स्टोरेज और 156.9cc का इंजन, लॉन्च हुआ Honda ADV160, हीरो-यामाहा को देगा टक्कर!
Latest Stories
27 लीटर स्टोरेज और 156.9cc का इंजन, लॉन्च हुआ Honda ADV160, हीरो-यामाहा को देगा टक्कर!
आ गई Honda की नई क्रूजर बाइक, Royal Enfield को टक्कर देगी Rebel 300! कीमत 2.2 लाख से शुरू
Tata की इन 2 गाड़ियों के पीछे ‘दीवाने’ हुए लोग, 24 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड
