क्विक कॉमर्स की रेस में Flipkart Minutes की बड़ी छलांग, Swiggy Instamart को छोड़ा पीछे; 627 डार्क स्टोर्स के साथ बनाई बढ़त
भारत के क्विक कॉमर्स मार्केट में Flipkart Minutes ने डार्क स्टोर्स की संख्या के मामले में Swiggy Instamart को पीछे छोड़ दिया है. CLSA की मैपिंग के मुताबिक, टॉप 10 सिटीज में Flipkart Minutes के 627 डार्क स्टोर्स हैं, जबकि Swiggy Instamart के 615 स्टोर्स हैं. Blinkit 969 डार्क स्टोर्स के साथ सबसे आगे है, जबकि Zepto के 828 और BigBasket के 497 डार्क स्टोर्स हैं.
Highlights
- Flipkart Minutes के 627 डार्क स्टोर्स, Swiggy Instamart के 615 स्टोर्स से आगे.
- Blinkit 969 डार्क स्टोर्स के साथ क्विक कॉमर्स मार्केट में सबसे आगे.
- Flipkart Minutes ने 2026 के अंत तक 1,500 डार्क स्टोर्स का टारगेट रखा है.
Flipkart Minutes: भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है. इस बीच Flipkart Minutes ने डार्क स्टोर्स की संख्या के मामले में Swiggy Instamart को पीछे छोड़ दिया है. CLSA की मैपिंग के मुताबिक, अगस्त 2026 तक देश के टॉप 10 सिटीज में Flipkart Minutes के 627 डार्क स्टोर्स थे, जबकि Swiggy Instamart के 615 डार्क स्टोर्स रह गए. यानी Flipkart Minutes ने Instamart से 12 डार्क स्टोर्स की बढ़त बना ली है.
Flipkart ने क्विक कॉमर्स सेगमेंट में अगस्त 2024 में एंट्री की थी. इसके बावजूद करीब दो साल के भीतर कंपनी ने डार्क स्टोर नेटवर्क के मामले में ऐसे कंपटीटर को पीछे छोड़ दिया है, जो इससे करीब चार साल पहले इस सेगमेंट में उतर चुका था.
Blinkit सबसे आगे
CLSA की मैपिंग के मुताबिक, टॉप 10 सिटीज में डार्क स्टोर्स की संख्या के मामले में Blinkit सबसे आगे है. कंपनी के पास इन शहरों में 969 डार्क स्टोर्स हैं. इसके बाद Zepto का नंबर आता है, जिसके 828 डार्क स्टोर्स हैं. Flipkart Minutes 627 डार्क स्टोर्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि Swiggy Instamart 615 डार्क स्टोर्स के साथ चौथे स्थान पर है. BigBasket के पास इन शहरों में 497 डार्क स्टोर्स हैं. CLSA की इस मैपिंग में Amazon और JioMart को शामिल नहीं किया गया है.
पिनकोड कवरेज में भी Flipkart आगे
Flipkart Minutes की बढ़त केवल डार्क स्टोर्स की संख्या तक सीमित नहीं है. CLSA के मुताबिक, टॉप 10 सिटीज में पिनकोड कवरेज के मामले में भी Flipkart Minutes ने Swiggy Instamart को पीछे छोड़ दिया है. डार्क स्टोर्स की संख्या किसी कंपनी की पूरी क्विक कॉमर्स मार्केट पोजिशन को सीधे तौर पर नहीं बताती.
यह मुख्य रूप से कंपनी के फुलफिलमेंट फुटप्रिंट का संकेत देती है. हालांकि, Flipkart Minutes के मामले में खास बात इसकी एक्सपैंशन स्पीड है. कंपनी ने ऐसे कंपटीटर को डार्क स्टोर नेटवर्क के मामले में पीछे छोड़ा है, जो इससे पहले सेगमेंट में मौजूद था और अपने नेटवर्क को विकसित करने में ज्यादा समय लगा चुका है.
छोटे शहरों में तेजी से विस्तार
Flipkart Minutes ने अपने नेटवर्क का विस्तार केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा है. कंपनी ने मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 सिटीज में भी तेजी से विस्तार किया है. जून में Flipkart ने बताया था कि Minutes के 130 से ज्यादा शहरों और 8,000 से ज्यादा पिनकोड में 1,000 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर हो चुके हैं. कंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में ऑर्डर्स में पांच गुना बढ़ोतरी हुई थी. वहीं टियर-2 और टियर-3 मार्केट में ऑर्डर्स की ग्रोथ 42 गुना रही.
2026 के अंत तक 1,500 डार्क स्टोर्स का लक्ष्य
Flipkart पहले ही बता चुका है कि वह Minutes के नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है. कंपनी हर महीने 100 से अधिक स्टोर्स जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी ने 2026 के अंत तक करीब 1,500 डार्क स्टोर्स तक पहुंचने का टारगेट रखा है. इस एक्सपैंशन का बड़ा हिस्सा छोटे शहरों पर केंद्रित है.
यह भी पढ़ें: SBI, PNB से लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक, PSU बैंकों के शेयरों में 6% तक का उछाल; इस तेजी के पीछे की क्या है वजह?
Latest Stories
SBI, PNB से लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र तक, PSU बैंकों के शेयरों में 6% तक का उछाल; इस तेजी के पीछे की क्या है वजह?
इथेनॉल से अंडे का क्या है कनेक्शन, आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम; क्या आगे और भी होगा महंगा?
Delhi Lakshmi Yojana: 4000 महिलाओं को आज मिलेंगे मंजूरी पत्र, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपये
