5 साल में कितनी होगी 1 लाख की FD, PSU, प्राइवेट या SFB कहां मिलेगा ज्यादा लाभ

5 साल की FD में निवेश करने वालों के लिए प्राइवेट और Small Finance Banks बेहतर रिटर्न दे रहे हैं. Suryoday Small Finance Bank 7.90 फीसदी ब्याज के साथ 1 लाख रुपये को करीब 1.48 लाख रुपये बना रहा है. वहीं DCB Bank प्राइवेट सेक्टर में 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. PSU बैंकों में Bank of Baroda 6.30 फीसदी ब्याज के साथ सबसे आगे है.

FD Image Credit: money9live

Fixed Deposit Rates: FD आज भी उन निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है जो बिना रिस्क के सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं. खासकर 5 साल की FD में लोग ज्यादा निवेश करते हैं क्योंकि इसमें ब्याज दर पहले से तय रहती है और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम का अंदाजा भी साफ रहता है. हालांकि, हर बैंक की ब्याज दर अलग होती है. PSU बैंक जहां सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं, वहीं प्राइवेट और स्माल फाइनेंस बैंक ज्यादा ब्याज देकर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं. ऐसे में अगर कोई 1 लाख रुपये की FD कराता है तो 5 साल बाद किस बैंक में सबसे ज्यादा रकम मिलेगी, यह जानना जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं PSU, प्राइवेट और SFB बैंकों की पूरी डिटेल.

प्राइवेट बैंकों में कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

PaisaBazaar.com की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट बैंकों में DCB Bank 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. अगर कोई निवेशक यहां 1 लाख रुपये जमा करता है तो मैच्योरिटी पर करीब 1.43 लाख रुपये मिलेंगे. इसके बाद IDFC FIRST Bank 7.15 फीसदी ब्याज दे रहा है. YES Bank, RBL Bank और Tamilnad Mercantile Bank भी 6.70 से 6.75 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. यानी प्राइवेट बैंक PSU बैंकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ITR Filing 2026: सैलरीड या फ्रीलांसर को कौन सा ITR Form भरना होगा? जानिए नए नियम और डेडलाइन

HDFC और ICICI Bank की ब्याज दरें कितनी

देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank और ICICI Bank की ब्याज दरें अपेक्षाकृत कम हैं. HDFC Bank 5 साल की FD पर 6.40 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं ICICI Bank 6.50 फीसदी का रेट ऑफर कर रहा है. IDBI Bank की दर 6.25 फीसदी है. इन बैंकों में निवेश सुरक्षित माना जाता है, लेकिन हाई रिटर्न चाहने वालों को दूसरे विकल्पों पर नजर डालनी पड़ सकती है.

बैंक का नाम5 साल FD ब्याज दर (प्रतिवर्ष)1 लाख रुपये पर मैच्योरिटी रकम
DCB Bank7.25%₹1,43,226
IDFC FIRST Bank7.15%₹1,42,524
SBM Bank India7.00%₹1,41,478
YES Bank6.75%₹1,39,750
RBL Bank6.70%₹1,39,407
Tamilnad Mercantile Bank6.70%₹1,39,407
IndusInd Bank6.65%₹1,39,064

PSU बैंकों में कौन सबसे आगे

सरकारी बैंकों में Bank of Baroda सबसे ज्यादा 6.30 फीसदी ब्याज दे रहा है. यहां 1 लाख रुपये की FD पांच साल में करीब 1.36 लाख रुपये हो जाएगी. Canara Bank 6.25 फीसदी और SBI 6.05 फीसदी ब्याज दे रहा है. Indian Overseas Bank और Punjab National Bank भी 6.10 फीसदी का रेट ऑफर कर रहे हैं. PSU बैंक कम जोखिम और भरोसे के कारण निवेशकों की पसंद बने रहते हैं.

SBI में कितना मिलेगा रिटर्न

State Bank of India में 1 लाख रुपये की FD पांच साल बाद करीब 1.35 लाख रुपये होगी. वहीं Bank of India और Central Bank of India में 6 फीसदी ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी रकम करीब 1.34 लाख रुपये पहुंचेगी. सरकारी बैंकों में ब्याज दरें थोड़ी कम जरूर हैं, लेकिन इनमें निवेश को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

बैंक का नाम5 साल FD ब्याज दर (प्रतिवर्ष)1 लाख रुपये पर मैच्योरिटी रकम
Bank of Baroda6.30%₹1,36,690
Canara Bank6.25%₹1,36,354
Indian Overseas Bank6.10%₹1,35,351
Punjab National Bank6.10%₹1,35,351
State Bank of India6.05%₹1,35,018
Bank of India6.00%₹1,34,686
Central Bank of India6.00%₹1,34,686

Small Finance Banks का क्या रेट

Small Finance Banks यानी SFB इस समय सबसे ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. Suryoday Small Finance Bank 7.90 फीसदी ब्याज दे रहा है, जिससे 1 लाख रुपये पांच साल में करीब 1.48 लाख रुपये बन जाएंगे. Jana Small Finance Bank 7.77 फीसदी और Ujjivan Small Finance Bank 7.20 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. यानी ज्यादा रिटर्न के मामले में SFB बाकी सभी बैंकों से आगे हैं.

स्माल फाइनेंस बैंक का नाम5 साल FD ब्याज दर (प्रतिवर्ष)1 लाख रुपये पर मैच्योरिटी रकम
Suryoday Small Finance Bank7.90%₹1,47,868
Jana Small Finance Bank7.77%₹1,46,928
Ujjivan Small Finance Bank7.20%₹1,42,875
Equitas Small Finance Bank7.00%₹1,41,478
slice Small Finance Bank7.00%₹1,41,478
Utkarsh Small Finance Bank7.00%₹1,41,478
AU Small Finance Bank6.75%₹1,39,750