LPG गैस के लिए हैं परेशान? जान लें Bharat Gas, Indane और HP के बुकिंग नंबर, मिनटों में बुक करें सिलेंडर

अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी झेल रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. Bharat Gas, Indane और HP Gas ग्राहकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री, मिस्ड कॉल, SMS और व्हाट्सऐप बुकिंग सर्विस देती है . इन नंबरों की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर आसानी से बुक कर सकते हैं.

Bharat Gas-Indane- HP Gas Booking No Image Credit: @AI/Money9live/chatGpt

Bharat Gas-Indane- HP Gas Booking No: देश में संभावित रसोई गैस की किल्लत के बीच अगर आप LPG गैस सिलेंडर बुक करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज के समय में गैस कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कॉल, SMS, मिस्ड कॉल और व्हाट्सऐप जैसी कई आसान बुकिंग सेवाएं शुरू कर दी हैं. Bharat Gas, Indane और HP Gas अपने ग्राहकों को गैस सिलेंडर बुक करने के लिए अलग-अलग टोल-फ्री और सर्विस नंबर उपलब्ध कराती हैं. इन नंबरों की मदद से आप घर बैठे ही कुछ मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इस रिपोर्ट में आप इन तीनों कंपनियों के जरूरी बुकिंग नंबर और आसान तरीकों के बारे में जानेंगे.

कैसे करें Bharat Gas सिलेंडर की बुकिंग?

भारत गैस बुकिंग नंबर से ग्राहक आसानी से अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं. Bharat Gas अपने ग्राहकों को गैस बुक करने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 प्रदान करता है. इस नंबर पर कॉल करके आप 24 घंटे कभी भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.

CleatTax के अनुसार, इसके अलावा ग्राहक SMS/IVRS नंबर 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर संदेश भेजकर भी गैस बुक कर सकते हैं. Whatsapp के माध्यम से भी इसी नंबर 1800-22-4344 पर “Hi” भेजकर आसानी से बुकिंग की जा सकती है. इससे ग्राहकों को घर बैठे जल्दी और सुविधाजनक तरीके से गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिलती है.

Indane गैस बुकिंग के लिए क्या करें?

इंडेन गैस बुकिंग नंबर के माध्यम से ग्राहक आसानी से अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं और किसी भी समस्या के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं. Indane अपने ग्राहकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 उपलब्ध कराता है, जिस पर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करके 24 घंटे गैस बुकिंग या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बजाज फिनसर्भ के अनुसार, इसके अलावा ग्राहक WhatsApp नंबर 92296 92296 पर संदेश भेजकर भी सहायता ले सकते हैं. अगर किसी प्रकार की शिकायत, सुझाव या जानकारी देनी हो तो ग्राहक customercare@indianoil.co.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं. इससे ग्राहकों को गैस सेवा से जुड़ी सुविधाएं जल्दी और आसानी से मिल जाती हैं.

HP Gas सिलेंडर के लिए यहां करें कॉल/मैसेज

एचपी गैस बुकिंग नंबर की मदद से ग्राहक अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं. HP Gas अपने ग्राहकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 233 3555 प्रदान करता है, जिस पर कॉल करके आप कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

इसके अलावा कंपनी मिस्ड कॉल नंबर 94936 02222 भी देती है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर तुरंत बुकिंग की जा सकती है. ग्राहक WhatsApp नंबर 92222 01122 पर मैसेज भेजकर भी गैस बुक कर सकते हैं. वहीं SMS या IVRS के जरिए बुकिंग करने के लिए 88888 23456 नंबर पर “HPGAS” लिखकर संदेश भेजा जा सकता है या उसी नंबर पर कॉल करके गैस बुक की जा सकती है.

Latest Stories

Ground Report: कहीं 400 रु किलो गैस तो कहीं ₹5100 में 14 Kg वाला LPG सिलेंडर, होटल-ढाबों पर संकट, थाली हुई 15% तक महंगी

निवेश में सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी! सही निवेश, लंबा समय और संयम…ये सारे गुण महिलाओं में: नवनीत मुनोत

LPG सिलेंडर नियम में बड़ा बदलाव, ग्रामीण इलाकों में 25 दिन की जगह अब 45 दिन में होगी बुकिंग, बढ़ेगी लोगों की परेशानी

लोन लेने वाले के लिए बड़ी खबर, Canara Bank ने बढ़ाईं लेंडिंग दरें, जानें EMI पर क्या पड़ेगा असर

LPG सिलेंडर पर होता है QR कोड, निकल जाती है पूरी कुंडली, किल्लत में आपकी मजबूरी का कोई नहीं उठा पाएगा फायदा

₹4000 से कम कीमत में मिल रहे ये 5 इंडक्शन, हर तरह के बर्तन में कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें रेटिंग और खास फीचर्स