क्लेम रिजेक्शन से बचना है तो जान लें टर्म इंश्योरेंस के ये जरूरी नियम
अगर आप सिर्फ पैसा कमाने और निवेश करने पर ध्यान दे रहे हैं, तो यह सोच अधूरी है. असली फाइनेंशियल प्लानिंग में कमाई के साथ सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी होती है. लाइफ इंश्योरेंस, खासकर टर्म प्लान, आपके परिवार के लिए सेफ्टी नेट का काम करता है. यह आपकी अनुपस्थिति में इनकम को रिप्लेस करता है. सही समय वही है जब आपकी आय पर लोग निर्भर हों.
साथ ही, हेल्थ इंश्योरेंस और लॉन्ग टर्म निवेश के साथ संतुलन बनाना जरूरी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपनी सालाना आय का 10 से 20 गुना कवर लेना चाहिए. सबसे अहम बात, पॉलिसी लेते समय पूरी जानकारी ईमानदारी से देना जरूरी है ताकि क्लेम में कोई दिक्कत न आए.