बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो वाला गैस सिलेंडर, फटाफट करें ये काम, दाम भी कम
भारत में अब 5 किलो LPG गैस सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से उपलब्ध है. Indane Chhotu, Bharatgas Mini और HP Gas Appu जैसे विकल्प खासतौर पर स्टूडेंट्स, माइग्रेंट वर्कर्स और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं. इन छोटे सिलेंडर को केवल ID देकर खरीदा जा सकता है और यह किसी भी शहर में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कम कीमत, आसान रिफिल और पोर्टेबल डिजाइन के कारण यह तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

5kg LPG cylinder India: ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया में ऊर्जा सप्लाई और फ्यूल कीमतों को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों के खर्च पर पड़ता है, खासकर कुकिंग गैस जैसी जरूरी चीजों पर. ऐसे माहौल में, जब बड़े LPG सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं और सप्लाई पर भी दबाव बन सकता है, तब 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभर रहे हैं. भारत में Indane, Bharatgas और HP Gas जैसी कंपनियां बिना एड्रेस प्रूफ के इन छोटे सिलेंडर की सुविधा दे रही हैं, जिससे माइग्रेंट वर्कर्स, स्टूडेंट्स और किराए पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल रही है. आसान प्रक्रिया, कम कीमत और तुरंत उपलब्धता के कारण यह विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपको भी 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर चाहिए, तो आपको क्या करना चाहिए.
Indane Chhotu
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक छोटा कुकिंग गैस सिलेंडर लॉन्च किया है, जिसे छोटू के नाम से भी जाना जाता है. यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनके पास लोकल एड्रेस प्रूफ नहीं होता. इसे लेने के लिए केवल पहचान पत्र देना होता है. इसे आप Indane डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप, किराना स्टोर और सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं. यह सिलेंडर पोर्टेबल है और किसी भी शहर में इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसमें बायबैक ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें तय राशि वापस मिल सकती है.
Bharatgas Mini
भारत गैस का Mini 5 Kg LPG सिलेंडर खासकर Gen Z, स्टूडेंट्स और ट्रैवल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है. इसे भी बिना एड्रेस प्रूफ के सिर्फ ID देकर खरीदा जा सकता है. इसकी खासियत है कि आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर रिटेल आउटलेट से रिफिल कर सकते हैं. इसके अलावा “Dial A Bharatgas Mini” सुविधा के जरिए घर बैठे सिलेंडर मंगवाया जा सकता है. बस 24×7 टोल फ्री नंबर 1800 22 4344 डायल करें और सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच मात्र 25 रुपये के मामूली डिलीवरी शुल्क पर दो घंटे के भीतर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.
HP Gas Appu
HP Gas का Appu 5 Kg LPG सिलेंडर भी बिना एड्रेस प्रूफ के उपलब्ध है. इसे HP Gas डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप, किराना स्टोर और अन्य पॉइंट ऑफ सेल से तुरंत खरीदा जा सकता है. यह सिलेंडर खासतौर पर स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और माइग्रेंट वर्कर्स के लिए उपयोगी है. इसमें भी आसान रिफिल और बायबैक सुविधा दी जाती है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी सुविधाजनक हो जाता है.
यह भी पढ़ें: ईरान के हिट लिस्ट में ये 8 पुल, डिसकनेक्ट हो जाएंगे खाड़ी देश! ₹3800 करोड़ के झटके का लेगा बदला