
New Wage Code 2026: 1 अप्रैल से क्यों घट गई आपकी इन-हैंड सैलरी? जानें वजह
अगर आपको इस महीने मिलने वाली सैलरी पहले से कम लग रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं, बल्कि देश के लाखों कर्मचारियों के साथ हो रहा है. दरअसल, सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से नए वेज कोड को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत कंपनियों को सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ रहा है.
नए नियमों के मुताबिक बेसिक सैलरी को कुल वेतन का कम से कम 50 प्रतिशत रखना जरूरी होगा. इसका सीधा असर यह होगा कि प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ में आपका योगदान बढ़ जाएगा. जब पीएफ ज्यादा कटेगा, तो आपके हाथ में आने वाली सैलरी यानी इन-हैंड अमाउंट कम हो जाएगा. हालांकि, इसका एक फायदा भी है. लंबे समय में आपका पीएफ और रिटायरमेंट फंड मजबूत होगा, जिससे भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बढ़ेगी.