1 साल में 2,46,000 रुपए का ब्याज, Post Office की ये स्कीम कराएगी आपकी मोटी कमाई

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस के पास एक ऐसी बढ़िया स्कीम है जिसके तहत एक बार पैसा लगाने पर आपको हर साल 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज मिलता रहेगा. इस स्कीम के तहत कितने फीसदी का ब्याज मिलता है, ब्याज क्या हर महीने क्रेडिट किया जाता है और इस स्कीम में कितने साल के लिए एक बार में पैसा लगाया जाता है? चलिए आपको इन सभी सवालों का जवाब देते हैं.

पोस्ट ऑफिस स्कीम Image Credit: टीवी9 भारतवर्ष

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करना सबसे जरूरी है क्योंकि बिना रिसर्च किए कहीं भी पैसा लगाने की गलती बहुत भारी पड़ सकती है. हम आज सरकार की एक ऐसी ही सुरक्षित स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम है SCSS (सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम). इस स्कीम में एक बार पैसे निवेश कर आप हर साल 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज का फायदा उठा सकते हैं.

इस स्कीम के तहत आप पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं, पांच साल पूरे होने पर मैच्योरिटी होगी. मैच्योरिटी पर आप या तो पैसा वापस ले सकते हैं या फिर तीन साल के लिए फिर से रिन्यू कर सकते हैं.

Post Office SCSS Interest Rate

पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सरकारी स्कीम में 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जाता है. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 30 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं.

यहां समझें 2.46 लाख का गणित

अब मान लीजिए कि आपने पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत 30 लाख रुपए जमा किए और सालाना 8.2 फीसदी ब्याज आपको मिलेगा तो इस हिसाब से आपको एक साल में 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज मिलेगा. जैसा कि नाम से ही साफ है कि ये स्कीम हर किसी के लिए नहीं है, इस स्कीम का फायदा केवल वही लोग उठा सकते हैं जिनकी उम्र 60 साल है.

क्या हर महीने मिलेगा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक जानकारी साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम के तहत अगर आपने पैसे निवेश किए हैं तो आपको 31 मार्च, फिर 30 जून, इसके बाद 30 सितंबर और फिर 31 दिसंबर यानी हर तिमाही (3 महीने) में ब्याज मिलता रहेगा. ब्याज की राशि आपके पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को क्रेडिट कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Gold Loan का बढ़ता खतरा! पुराना कर्ज चुकाने के लिए सोना गिरवी रख रहे लोग?