Sahara Refund Portal में बड़ा अपडेट, अब ₹10 लाख तक के क्लेम के लिए खुला रास्ता
अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैसा सहारा इंडिया की स्कीमों में फंसा हुआ है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. सरकार द्वारा बनाए गए CRCS Sahara Refund Portal पर क्लेम की सीमा को बढ़ा दिया गया है, जिससे अब ज्यादा निवेशक अपने पैसे वापस पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले जहां छोटे निवेशकों तक ही प्रक्रिया सीमित थी, अब 10 लाख रुपये तक का बकाया रखने वाले लोग भी क्लेम कर सकते हैं. इससे उन निवेशकों को बड़ी उम्मीद मिली है, जिनका पैसा लंबे समय से अटका हुआ है.
अगर आपका क्लेम पहले किसी वजह से रिजेक्ट हो गया था, तो अब आप उसे दोबारा री-सबमिट कर सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज अपडेट करके सही जानकारी के साथ आवेदन करना होगा. हालांकि, सभी को पैसा मिलेगा या नहीं, यह पूरी तरह जांच और नियमों पर निर्भर करेगा.