
SIP Strategy। शेयर बाजार में उठा-पटक लेकिन आपका MF पोर्टफोलियो रहेगा टनाटन
अगर 2026 में शेयर बाजार की गिरावट और उतार-चढ़ाव से आप परेशान हैं, तो SIP निवेशकों के लिए एक राहत भरी खबर है. DSP Netra की अप्रैल रिपोर्ट के मुताबिक अब Largecap कंपनियां अपने long-term average valuation यानी करीब 18–19 P/E पर ट्रेड कर रही हैं. इसका मतलब है कि बाजार में आई गिरावट ने इन स्टॉक्स को फिर से संतुलित स्तर पर ला दिया है.
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह Largecap Mutual Funds में निवेश का सही समय है. Certified Financial Planner पूनम रूंगटा के अनुसार, volatility के दौर में Largecap फंड अपेक्षाकृत safer विकल्प बन सकते हैं क्योंकि इनमें स्थापित और मजबूत कंपनियां शामिल होती हैं. SIP के जरिए निवेश करने वालों के लिए यह समय discipline बनाए रखने का है. बाजार चाहे ऊपर जाए या नीचे, नियमित निवेश से लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बनी रहती है.