8th Pay Commission के लिए बड़ी चुनौती, कर्मचारियों की मांगें कैसे मानेगी सरकार?
केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन National Council – Joint Consultative Machinery (NC-JCM) ने 8th Pay Commission को लेकर 9 प्रमुख मांगें उठाई हैं, जिससे सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. इन मांगों में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, न्यूनतम वेतन में इजाफा, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ने जैसी अहम बातें शामिल हैं. कर्मचारियों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन संरचना पर्याप्त नहीं है. वहीं सरकार को वित्तीय संतुलन बनाए रखने की चिंता है, क्योंकि इन मांगों को मानने से राजकोष पर बड़ा बोझ पड़ सकता है. ऐसे में 8th Pay Commission के सामने संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी.
