SEBI Revokes retirement Fund Decision | SIP से अब कर लो मोटी पेंशन की तैयारी!
मार्केट रेगुलेटर Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने रिटायरमेंट फंड और चिल्ड्रन्स फंड को बंद करने का अपना फैसला वापस ले लिया है, जिससे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और निवेशकों को बड़ी राहत मिली है. पहले इन स्कीम्स के भविष्य को लेकर अनिश्चितता थी, लेकिन अब SIP करने वाले निवेशकों के लिए उम्मीद फिर से बनी है.
दरअसल ये स्कीम्स खास तौर पर लंबे समय के लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट और बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाई जाती हैं. एक्सपर्ट Vikas Puri के मुताबिक, अगर आप पहले से इन स्कीम्स में SIP कर रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लंबी अवधि में ये स्कीम्स अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं. हालांकि यह भी समझना जरूरी है कि हर स्कीम का प्रदर्शन अलग होता है, इसलिए पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा करना जरूरी है. अगर किसी स्कीम का प्रदर्शन लगातार कमजोर है, तभी स्विच करने पर विचार करना चाहिए. कुल मिलाकर, SIP के जरिए रिटायरमेंट और बच्चों के भविष्य के लिए निवेश जारी रखना समझदारी है, लेकिन सही स्कीम चुनना और धैर्य बनाए रखना सबसे अहम है.
More Videos
प्राइवेट कर्मचारियों के पेंशन से जुड़ा नियम बदलेगी सरकार, जानें संसद में क्या कहा?
QR Code से चेक करें Aadhaar असली या नकली, घर बैठे मिनटों में ऐसे करें पहचान
1 April 2026 से बदल जाएंगे Income Tax, PAN, ATM के नियम; LPG, PNG CNG के बढ़ेंगे दाम?
