Shankar Sharma vs Radhika Gupta | आपकी SIP, Investment का पैसा किसने डुबा दिया?
शेयर बाजार में गिरावट के बीच एक बड़ी बहस छिड़ गई है, जिसमें आम निवेशक सबसे ज्यादा उलझा हुआ नजर आ रहा है. एक तरफ दिग्गज निवेशक Shankar Sharma का कहना है कि पिछले दो साल में SIP और निवेश के जरिए लोगों का पैसा खास बढ़ा नहीं, बल्कि कई मामलों में नुकसान हुआ है. उनका मानना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति में निवेशकों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
वहीं दूसरी ओर Radhika Gupta इस बात से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि SIP और म्यूचुअल फंड को सिर्फ छोटे समय के नजरिए से नहीं देखना चाहिए. बाजार में गिरावट एक सामान्य साइकिल का हिस्सा होती है और लंबी अवधि में SIP निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है. असल में यह बहस इस बात पर है कि क्या मौजूदा गिरावट स्थायी नुकसान है या सिर्फ एक अस्थायी उतार-चढ़ाव. एक्सपर्ट मानते हैं कि जो निवेशक धैर्य रखते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं, उन्हें फायदा मिलने की संभावना ज्यादा होती है.
More Videos
ICICI Bank Fraud | बैंकों में कितना सुरक्षित है आपका पैसा, Kotak Bank, IDFC First Bank के बाद ICICI Bank में हुआ फ्रॉड!
Gold Silver PriceI Gold-Silver पर बड़े एक्सपर्ट्स का आउटलुक? क्या और नीचे जाएगा सोना?
BSE vs NCLAT Case Explained: शेयर फ्रीज पर बड़ा फैसला, NCLAT ने BSE को क्यों लगाई फटकार?
