Gold Silver PriceI Gold-Silver पर बड़े एक्सपर्ट्स का आउटलुक? क्या और नीचे जाएगा सोना?
मार्च 2026 में सोना और चांदी दोनों ही भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं. साल की शुरुआत में जहां इन धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे, वहीं अब बाजार “करेक्शन फेज” में पहुंच चुका है. आमतौर पर युद्ध या तनाव के समय सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार ट्रेंड उल्टा देखने को मिला.
United States-इजरायल और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद मार्च में सोने की कीमत करीब 14–15% तक गिर गई, जो 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है. इसके पीछे कई वजहें हैं—तेल की ऊंची कीमतें, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें. मजबूत डॉलर के कारण सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग कम होती है. वहीं ऊंची ब्याज दरें निवेशकों को अन्य विकल्पों की ओर आकर्षित करती हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर सोना फिर से तेजी पकड़ पाएगा.
