FY26 में Auto Sector ने तोड़े सारे रिकॉर्ड | क्यों बढ़ रही है EV की डिमांड? | पूरी रिपोर्ट
FY26 में भारत के ऑटो सेक्टर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए करीब 3 करोड़ (30 मिलियन) वाहनों की बिक्री का आंकड़ा छू लिया. यह उछाल सिर्फ शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण मांग, बढ़ती आय और आसान फाइनेंसिंग के कारण भी आया. दोपहिया और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली, वहीं तीनपहिया और कमर्शियल वाहनों में भी रिकवरी दर्ज हुई.
इस बीच इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ी है. सरकार की योजनाएं, जैसे PM E-Drive Scheme, बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतें और पर्यावरण को लेकर जागरूकता ने EV को नई रफ्तार दी है. हालांकि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कीमत जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं. सवाल यह है कि क्या भारत EV-ड्रिवन भविष्य के लिए तैयार है? क्या यह ग्रोथ आगे भी जारी रहेगी? इस वीडियो में हम इन्हीं सभी पहलुओं का विश्लेषण करेंगे.
More Videos
JSW Motors ला रही पहली SUV कार, Maruti, Tata, M&M में हाहाकार!
Bharat Taxi की Cab Service आज से शुरू, Ola Uber Rapido की होगी छुट्टी?
Auto9 Awards 2026: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री देश की तरक्की की रीढ़, बोले TV9 नेटवर्क के MD & CEO बरुण दास
