Bharat Taxi की Cab Service आज से शुरू, Ola Uber Rapido की होगी छुट्टी?

केंद्र सरकार की पहल से कैब सेवा के सेक्टर में एक नया विकल्प सामने आया है. केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने “Bharat Taxi” की शुरुआत की है. यह सेवा निजी कंपनियों जैसे Ola, Uber और Rapido के मुकाबले एक कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है. Bharat Taxi का मुख्य उद्देश्य गिग इकॉनमी में काम कर रहे ड्राइवरों को अधिक सशक्त बनाना है. इस मॉडल में ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि हिस्सेदार भी होंगे. इससे उनकी आमदनी और काम की शर्तों में सुधार होने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि इससे ड्राइवरों का शोषण कम होगा और उन्हें स्थिर कमाई का मौका मिलेगा.

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि Bharat Taxi निजी कैब एग्रीगेटर्स को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती है. फिलहाल, इसकी शुरुआत ने कैब हाइलिंग इंडस्ट्री में नई बहस जरूर छेड़ दी है.

Short Videos