स्मॉल मिड कैप मौका या धोखा ? Equity MF से पैसा निकालकर, Small Cap में भारी निवेश क्यों?
Small और Mid Cap शेयरों में निवेश बढ़ने से बाजार में नई बहस शुरू हो गई है. सवाल यह है कि यह निवेशकों के लिए बड़ा मौका है या फिर जोखिम भरा दांव? हाल के दिनों में Equity Mutual Funds से पैसा निकालकर Small और Mid Cap शेयरों में निवेश बढ़ने की बात सामने आई है. आमतौर पर इन शेयरों में तेजी के दौरान अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन गिरावट में नुकसान भी बड़ा हो सकता है. ऐसे में सिर्फ तेजी देखकर पैसा लगाने के बजाय कंपनी की कमाई, वैल्यूएशन और भविष्य की ग्रोथ को देखना जरूरी है.