₹7500 पेंशन मिलेगी या नहीं? EPS-95, Minimum Wage, OPS, EPF और ESI पर बड़ा अपडेट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध बीएमएस ने सरकार के सामने 15 सूत्रीय मांगपत्र रखा है, जिसमें लाखों श्रमिकों और पेंशनर्स के जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दे शामिल हैं.
बीएमएस की प्रमुख मांगों में EPS-95 पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम मासिक पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करना शामिल है. साथ ही, अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹30,000 निर्धारित करने की मांग की गई है, जो मौजूदा महंगाई को देखते हुए एक बड़ी आवश्यकता बताई गई है.
